IND vs AUS Boxing Day Test: Ravindra Jadeja की गलती से आउट हुए Ajinkya Rahane, फिर भारतीय कप्तान ने किया दिल जीतने वाला काम

IND vs AUS Boxing Day Test: Ravindra Jadeja की गलती से आउट हुए Ajinkya Rahane, फिर भारतीय कप्तान ने किया दिल जीतने वाला काम


नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) के तीसरे दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में टीम इंडिया (Team India) के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने दिल जीत लेने वाला काम किया.

जडेजा की गलती रहाणे पर पड़ी भारी

जब रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 49 रन के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उन्होंने नाथन लॉयन की गेंद को हिट किया और तेजी से 1 रन लेने के लिए दौड़े. अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भी दूसरे छोर की तरफ दौड़ लगाई, लेकिन वो वक्त रहते क्रीज पर नहीं पहुंच सके और 112 रन बनाकर आउट हो गए.

यह भी देखें-VIDEO: मेलबर्न में दिखा जडेजा का राजपुताना अंदाज, तलवार की तरह लहराया बल्ला

रहाणे ने जीता दिल

रन आउट होने की वजह से अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) निराश तो हुए, लेकिन उन्होंने बड़प्पन की मिसाल पेश की. भारतीय कप्तान ने जरा भी गुस्सा नहीं किया. जब थर्ड अंपायर का फैसला आया तब उन्होंने जडेजा को गुड लक का इशारा करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया. रहाणे की इस अदा की काफी तारीफ हो रही है.

जडेजा को हुआ अफसोस

रहाणे के आउट होने पर जडेजा को काफी अफसोस हुआ, लेकिन फिर सबकुछ भुलाकर उन्होंने 132 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अपने जाने पहचाने अंदाज में बैट को तलवार की तरह हवा में लहराते हुए जश्न मनाया. वो 57 रन बनाकर आउट हुए. मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने उनका विकेट लिया.





Source link