बीजेपी ने मिशन 2023 को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं.
भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने साफ कर दिया है कि बीजेपी के मिशन 2023 में उन इलाकों को मजबूत किया जाएगा जहां अभी कांग्रेस मजबूत है. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. घर-घर जाकर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा.
- Last Updated:
December 28, 2020, 6:42 AM IST
बीजेपी का मिशन 2023 पर नजर
पार्टी अब कमजोर बूथ के लिए हर बूथ मजबूत अभियान चलाएगी। इसमें राजनीतिक गतिविधियों के जरिए लोगों को संगठित करने का काम किया जाएगा। साथ ही बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता किसान आंदोलन के कारण बन रही भ्रम की स्थितियों को दूर करने के लिए संवाद कार्यक्रमों को और गति देंगे। बीजेपी किसान संवाद के जरिए किसानों के घर पहुंचकर किसान कानून के फायदे गिनाने का काम करेगी। नगरी निकाय चुनाव में जीत के लिए अभी से रूपरेखा तैयार कर होगी। प्रभारी और सह प्रभारी कार्यकर्ताओं से संवाद बनाने का काम करेंगे और इसके लिए जिलों का प्रवास होगा।
कोरोना को लेकर चिंतित पार्टीपॉलिटिकल मैप के लिए शुरुआती 4 महीने के कार्यक्रम तैयार होंगे। पार्टी के महासचिव की टीम अगले 7 दिन में 4 महीने के कार्यक्रमों को तैयार करेगी। प्रदेश में लंबे समय से अटके मंत्रिमंडल विस्तार और कार्यकारिणी के गठन प्रदेश प्रभारी मुरली राव ने कहा है कि जल्दी मंत्रिमंडल का विस्तार और संगठन कार्यकारिणी को लेकर फैसला हो जाएगा. फिलहाल बीजेपी की चिंता कोरोना को लेकर है।
बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कांग्रेस पर कसा तंज
प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए मुरलीधर राव ने कांग्रेस की लीडरशिप को सीनियर सिटीजन और बीजेपी की लीडरशिप को युवा बताया है. प्रदेश में कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है. दो दिन तक जिला अध्यक्ष के साथ बैठक करने के बाद प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने साफ तौर पर जता दिया है कि बीजेपी मिशन 2023 को पूरा करने के लिए अभी से कमजोर क्षेत्र पर फोकस कर खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करेगी और जहां पर कांग्रेस मजबूत है वहां पर बीजेपी को खड़ा करने का काम किया जाएगा.