- Hindi News
- Local
- Mp
- Stoned, Heavy Force Deployed On Hindu Organization Activists Studying Hanuman Chalisa In Front Of Mosque Near Gautampura
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर33 मिनट पहले
इंदौर जिले के चांदनखेड़ी गांव में पथराव के बाद तनाव के हालात बन गए हैं। भारी बल तैनात किया है।
- अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए धनसंग्रह करने निकले थे कार्यकर्ता
इंदौर जिले में हिंदू संगठन की रैली पर पथराव कर दिया गया। घटना गौतमपुरा के चांदनखेड़ी में हुई। यहां मंगलवार दोपहर 1 बजे संगठन द्वारा अयोध्या के राम मंदिर के लिए धन संग्रह करने रैली निकाली जा रही थी। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता मस्जिद के सामने रुके और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इसी बात को लेकर बाइक से निकले लोगों का दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से विवाद हो गया। लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। विवाद मस्जिद से आगे निकलने के बाद हुआ। पुलिस ने 35 पत्थरबाजों को हिरासत में लिया है।
डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा है कि पत्थरबाजों पर रासुका लगाई जाएगी। मामले में 35 पत्थरबाजों की पहचान कर हिरासत में लिया गया है। इनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। मौके पर कलेक्टर मनीष सिंह भी पहुंचे।
मालूम रहे कि इसी तरह की घटना 25 दिसंबर शुक्रवार को उज्जैन में सामने आई थी। वहां भी बेगमबाग क्षेत्र में राम मंदिर निर्माण को लेकर धन संग्रह करने के लिए निकले हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की रैली पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी।
दोपहर करीब एक बजे कुछ कार्यकर्ता मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। कुछ ही देर आगे जाने पर कार्यकर्ताओं पर पत्थर बरसने लगे। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात था। सूचना मिलते ही इंदौर डीआरपी लाइन से 50 पुलिसकर्मियों की टुकड़ी लेकर बड़े अफसर पहुंच गए। 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। घटना के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग काे लेकर धरने पर बैठ गए थे। करीब एक घंटे बाद पुलिस के आश्वासन के बाद वे हटे।
सांसद शंकर लालवानी ने घटना को निंदनीय बताया है। उनका कहना है कि रामभक्तों पर पत्थरबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
इंदौर में हिंदू कार्यकर्ताओं पर पथराव से जुड़े अपडेट्स
- दोपहर करीब 2 बजे चार थानों का पुलिस बल समेत SP महेशचंद्र जैन मौके पर पहुंचे।

मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पाठ करने के बाद कुछ आगे हुआ विवाद।