Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छतरपुर20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
चंदला| चंदला-अजयगढ़ मार्ग पर बिसनाखेरा में अवैध निर्माण को तोड़ती जेसीबी मशीन।
- चंदला-अजयगढ़ मार्ग पर बिसनाखेरा में पहले झोपड़ी बनाई, फिर कर रहे थे मकान निर्माण
चंदला-अजयगढ़ मार्ग पर स्थित बिसनाखेरा गांव में कुछ लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा कर झोपड़ी बना ली थीं। इस पर मकान निर्माण किया जा रहा था, जहां तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने पहुंचकर अतिक्रमण को हटा दिया।
चंदला नगर से कुछ ही दूर स्थित ग्राम बिसनाखेरा हल्का की 3 बीघा सरकारी जमीन पर कुछ दबंग किस्म के लोगों ने कुछ साल पहले कब्जा कर झोपड़ी बना रखी थीं। यहां पर बीती रात एक साथ कई लोगों द्वारा कब्जा कर मकान निर्माण किया जा रहा था। जिसकी सूचना चंदला तहसीलदार पीयूष दीक्षित को मिली, उन्होंने तुरंत टीम बनाकर एक्शन का प्लान तैयार किया।
इस टीम में तहसीलदार पीयूष दीक्षित सहित नगर परिषद का अमला, पुलिस बल शामिल किया। टीम रविवार को बिसनाखेरा पहुंची और जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। ग्रामीणों ने इस घटना को पछपात करार देते हुए केवल एक साइड के करीब 10 मकानों पर ही प्रशासन द्वारा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि इसके ठीक सामने बने मकानों पर कोई भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
आगे भी जारी रहेगी अतिक्रमण विरोधी मुहिम, नहीं किया जाएगा पक्षपात
चंदला तहसीलदार पीयूष दीक्षित का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसमें किसी प्रकार का पक्षपात नहीं किया जाएगा।