चोरी: चोरों ने एक ही घर को 9 महीनों में दूसरी बार बनाया निशाना, स्कूटी के साथ 75 हजार नकदी पर किया हाथ साफ

चोरी: चोरों ने एक ही घर को 9 महीनों में दूसरी बार बनाया निशाना, स्कूटी के साथ 75 हजार नकदी पर किया हाथ साफ


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Burglars Targeted The Same House For The Second Time In 9 Months, Scooty Cleared 75 Thousand Cash

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागरएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

चोरी की वारदात के बाद सोमवार को घर में जांच करने पहुंची पुलिस

  • – अज्ञात चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर चोरी कि वारदात दिया अंजाम

सागर के गढ़ाकोटा में बदमाशों ने एक ही घर को 9 महीने में दूसरी बार अपना निशाना बनाया। चोर सूने घर से स्कूटी व नकदी पर हाथ साफ कर गए। नगर के जगदीश वार्ड निवासी पांडेय परिवार के सूने घर में अज्ञात चोर स्कूटी के साथ नकदी रुपए ले गए। घर में पिछले चार दिन से कोई नहीं था। घटना की जानकारी मिलती ही मौके पर पुलिस पहुंची। इसके साथ ही सागर से डॉग स्कवाड व फिंगर एक्सपर्ट्स की टीम ने पहुंच कर जांच की।

घटना की जानकारी देते हुए सीमा पाडेय ने बताया कि 25 दिसम्बर को वे सागर गई थी। वहां उनकी लड़की की डिलीवरी हुई है। तब से वे सागर में ही थी और गढ़ाकोटा में घर सूना था। उन्होंने बताया कि जब वे सोमवार को वापस लौटी तो घर का ताला टूटा मिला। चोर घर से स्कूटी, सीसीटीवी का डीवीआर, होम थेयटर और दूध डेयरी के दीवान में रखे 75 हजार रुपए नकदी ले गए।

उन्होंने बताया कि इसके पहले 18 फरवरी को भी उनके घर चोरी हुई थी। जिसकी शिकायत एसपी सागर, एसडीओपी रहली में की गई थी, लेकिन पुलिस अब तक चोरों की तलाश नहीं कर सकी। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस चोरी की मामले में जांच कर रही है। चोर अपने साथ स्कूटी, कुछ नकदी व अन्य सामान ले गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।



Source link