ठगी की शिकायत: एक फीट की गाजर होने के नाम पर बीज दिया, उगी तीन इंच की, उद्यानिकी विभाग में शिकायत

ठगी की शिकायत: एक फीट की गाजर होने के नाम पर बीज दिया, उगी तीन इंच की, उद्यानिकी विभाग में शिकायत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Seed In The Name Of Being A Carrot Of One Feet, Three Inches Tall, Complaint In Horticulture Department

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खेत में उगी छोटी-छोटी गाजर दिखाता हुआ कंपेल का किसान।

  • अधिकारी बोले- मुआयना करेंगे, कंपनी ने कहा- एक केस में कुछ नहीं कर सकते

कंपेल गांव के एक किसान ने सितंबर में अपने खेत में गाजर बोई। जिस कंपनी का बीज बोया उसके अफसरों के मुताबिक लगभग एक फीट की गाजर उगनी चाहिए, लेकिन 3 इंच लंबी गाजरें ही उगी हैं। ऐसे में अब किसान घटिया बीज बोने के बाद खुद को ठगा महसूस कर रहा है। उसने इस संबंध में उद्यानिकी विभाग में शिकायत की है। अफसरों ने खेत का मुआयना करने की बात कही है।

किसान महेंद्र चौधरी के मुताबिक, मैंने गोल्डन सीड्स की वेरायटी गोल्डन रोजी के नाम का 600 रुपए किलो वाला 8 किलो गाजर का बीज कृषि सुधार बीज भंडार नंदलालपुरा से खरीदा था। अब जबकि फसल तैयार हुई तो गाजर की लंबाई तीन इंच के आसपास है। मुझे प्रमाणित कंपनी के बीज के नाम पर घटिया बीज दे दिया गया। मैंने उद्यानिकी विभाग के वरिष्ठ कृषि अधिकारी को क्षतिपूर्ति की मांग की है, क्योंकि मुझे गाजर के खरीदार भी नहीं मिल रहे।

वस्तु स्थिति का पता करेंगे
कृषि वैज्ञानिक को कहा है कि वे एसडीओ के साथ मौके का मुआयना कर वस्तुस्थिति का पता लगाएं। उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
त्रिलोकचंद वास्कले, उपसंचालक, उद्यानिकी विभाग

इसमें कुछ नहीं कर सकते
ऐसे एक मामले में हम कुछ नहीं कर सकते, अगर ज्यादा शिकायतें आती हैं तो हम उस पर किसानों को नया बीज देते हैं या फिर कंपनी अपने स्तर पर मुआवजा भी देती है। – रघु यादव, एरिया मैनेजर, गोल्डन सीड्स कंपनी



Source link