नई दिल्ली. एक ओर जहां टीम इंडिया ने मेलबर्न में टेस्ट मैच जीतकर अपने सभी फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया से हजारों किमी. दूर दुबई में युजवेंद्र चहल को भी शादी के बाद एक बड़ा तोहफा मिला. 22 दिसंबर को धनश्री वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले युजवेंद्र चहल दुबई में हनीमून मना रहे हैं. हनीमून के दौरान युजवेंद्र चहल की महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात हुई है.