Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल के प्रंकेश राय डिविजनल टीम के कैप्टन चुने गए हैं। यही टीम परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी में खेलेगी।
- परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी के लिए भोपाल संभाग की अंडर-22 टीम घोषित
क्रिकेट ऑर्गेनाइजिंग कमेटी ने भोपाल संभाग की अंडर-22 क्रिकेट टीम घोषित कर दी है। टीम परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी इंटर डिविजनल टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में जबलपुर में शहडोल संभाग का सामना करेगी। टीम की कप्तानी प्रंकेश राय को सौंपी गई है, जबकि अनिकेत वर्मा उपकप्तान बनाए गए हैं। प्रतियोगिता छह जनवरी से तीन शहरों में खेली जाएगी। भोपाल को ग्रुप ए में शहडोल, जबलपुर और नर्मदापुरम के साथ रखा गया है।

भोपाल की डिविजनल अंडर-22 टीम चुनी गई है।
खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया
पहले क्रिकेट ऑर्गेनाइजिंग कमेटी टीम के लिए सिलेक्शन कॉल करती है। उसके बाद खिलाड़ी तय समय, तारीख और स्थान पर अपने ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स के साथ रिपोर्ट करते हैं। उसके बाद दो दिन तक नेट्स पर उन्हें सिलेक्शन कमेटी के सदस्य परखते हैं। इसके बाद कमेटी कुछ खिलाड़ियों को शाॅर्ट लिस्ट करती है। इन खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों में बांटकर अभ्यास मैच कराए जाते हैं। इन मैचों में किए गए प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को टीम में चुना जाता है।
टीम : प्रंकेश राय कप्तान, अनिकेत वर्मा उपकप्तान, पृथ्वीराज सिंह तोमर, अरहम अकील, सिद्धार्थ पांडेय, मुदित भार्गव, साहिल खान विकेटकीपर बल्लेबाज, सार्थक सोनी, प्रियांशु शुक्ला, दिव्यांश जैन, युवराज नेमा, साद बग्गड़, अमित वर्मा, रितिक टाडा और आयुष यादव।
स्टैंड बाय: मुदस्सर आलम, अविरल झा, पलाश चौधरी, राहुल पटेल, शोएब अख्तर, क्रिश मल्होत्रा, गौरांग जाधवानी, प्रखर शर्मा, राज नायक और अक्श सिंह।