- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Love Jihad Update; Home Minister Narottam Mishra On Victim Justice, Kolar Police Registered Case
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अनूप दुबे, भोपाल11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल के कोलार मामले में गृहमंत्री ने कहा कि नए कानून के तहत मामला चलाया जाएगा, जबकि जानकारों का कहना है ऐसा संभव नहीं।
- जिस समय घटना होती है, उस समय का कानून लगता है
- नए प्रावधान लागू होने के बाद अपराध होने पर ही ऐसा होता है
भोपाल में धर्म छिपाकर 23 साल की हिंदू लड़की से शादी करने के मामले में कोलार पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामला सामने आने के एक दिन बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। अगर मामला लव जिहाद का निकला तो नए कानून के तहत मामला चलाया जाएगा।
हालांकि इसके उलट कानून के जानकारों का कहना है कि ऐसा संभव नहीं है। घटना के समय जो कानून होता है उसी के तहत प्रकरण बनता है। नए कानून लागू होने के बाद होने वाले अपराध पर लागू होता है।
गृहमंत्री का ट्वीट…
नए कानून में मामला चलने का सवाल ही नहीं
उच्च न्यायालय के सीनियर वकील पंकज दुबे का कहना है कि कानून के मुताबिक अपराध या घटना के समय चलने वाले कानून के तहत ही एफआईआर होती है। इसमें वही धाराएं लगाई जाती हैं, जो उस समय तक उसके प्रावधानों में है। अगर कोई नया कानून बनता है, तो उसका गजट नोटीफिकेशन होने के बाद वह लागू होता है। उसके लागू होने के बाद ही जो घटनाएं और अपराध होंगे वह इसके नए कानून के दायरे में आएंगे। पुराने अपराध पुराने कानून के अनुसार ही चलेंगे।
आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है आरोपी
कोलार पुलिस के अनुसार कोलार में नदी के पास बने मंदिर में दो दिन पहले एक शादी होने की सूचना मिली थी। लोगों का कहना था कि एक मुस्लिम लड़का जानकारी छिपाकर हिंदू लड़की से शादी कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए लड़के का आई कार्ड मांगा। आरोपी ने आधार कार्ड दिखाया। इसमें उसका नाम रवि यादव लिखा हुआ था। यह कार्ड उसने मंडीदीप से बनाया था।
जांच में सामने आया कि आरोपी का नाम मोहम्मद रफीक है। वह 28 साल का बताया जाता है। घटना स्थल मंडीदीप होने के कारण पुलिस ने मंडीदीप पुलिस को सूचना दी, लेकिन वे इसे लेने के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में कोलार पुलिस ने शून्य पर धोखाधड़ी की धाराओं में कायमी कर केस डायरी मंडीदीप पुलिस को भेज दी।
मददगार बन धोखा दिया
उसने 23 साल की लड़की को झांसा देने के लिए अपना नाम और धर्म बदल लिए थे। उसने युवती व उसके परिवार को बताया था कि वह झाड़-फूंक कर कई लोगों को ठीक कर चुका है। इसी झांसे में आकर युवती उससे अपने पैर का इलाज करवाने लगी थी। पिछले दिनों उसने प्रेम का इजहार करने के बाद शादी का प्रस्ताव रखा था।
घर वालों ने जब अपनी सहमति दे दी तो दो दिन पहले मंदिर में शादी की बात तय की गई। शादी के लिए रवि यादव उर्फ मोहम्मद रफीक तथा युवती व उसके परिवार वाले मंदिर पहुंच गए थे। इसी दौरान एक धार्मिक संगठन के लोग वहां पर पहुंच गए तथा उन्होंने युवक के असली धर्म की बात का खुलासा कर दिया।