भोपाल में लव जिहाद: दो महीने में तीन मामले सामने आ चुके; सभी मामले कोलार थाने क्षेत्र के निकले

भोपाल में लव जिहाद: दो महीने में तीन मामले सामने आ चुके; सभी मामले कोलार थाने क्षेत्र के निकले


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में बीते दो महीने में लव जिहाद के तीन मामले सामने आ चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सभी मामले कोलार थाना क्षेत्र के निकले।

  • मध्यप्रदेश में लव जिहाद पर जारी अध्यादेश का इन मामलों पर असर नहीं होगा

भोपाल में बीते दो महीने में लव जिहाद के तीन मामले सामने आ चुके हैं। तीनों ही मामलों में आरोपी ने अपना धर्म छिपाकर लड़की से शादी कर उसका धर्म परिवर्तन कराया। इतना ही नहीं एक मामले में तो एक लड़की की मौत तक हो चुकी है। हैरानी की बात तो यह है कि तीनों ही मामले कोलार के निकले और तीनों ही मामलों में हिंदू लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। मध्यप्रदेश में मंगलवार से लव जिहाद को लेकर लाया गया नया अध्यादेश लागू हो गया, लेकिन पुराने मामलों पर यह लागू नहीं होगा। ऐसे में आरोपियों पर पुरानी धाराओं में ही मामले चलाए जाएंगे।

पहला मामला

कोलार के दामखेड़ा में रहने वाली 23 साल की लड़की से नाम बदलकर मंडीदीप के 28 साल के लड़का शादी करते रंगेहाथ पकड़ा गया। पुलिस ने लोगों की सूचना पर शादी रुकवाते हुए युवक को हिरासत में ले लिया था। उसने अपना नाम रवि बताया था, जबकि उसका असली नाम मोहम्मद रफीक निकला। कोलार पुलिस ने आरोपी पर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने पर धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

दूसरा मामला

करीब एक महीने पहले एक युवती एक साल का बच्चा लेकर भोपाल में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बंगले पहुंची। उसने बताया कि गेंहूखेड़ा इलाके में रहने वाले युवक से उसकी करीब साल भर पहले मुलाकात हुई थी। उस वक्त युवक ने अपना नाम उमेश बताया था। पीड़ित युवती से मंदिर में शादी कर ली थी। युवती का शादी के बाद एक बच्चा भी है। गृहमंत्री के बंगले पहुंची लड़की का कहना था कि आरोपी का नाम उमेश नहीं बल्कि सलमान है। युवती ने आरोप लगाए थे कि धर्म परिवर्तन ना करने पर उसे घर में प्रताड़ित किया जा रहा था।

तीसरा मामला

कोलार पुलिस ने करीब दो महीने पहले मामला दर्ज किया। इसमें झांसी की नाबालिग लड़की को भोपाल का एक लड़का करीब डेढ़ साल पहले बहला-फुसलाकर ले आया था। यहां उसका नाम भी भारती से बदलकर तरन्नुम कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ यूपी के झांसी में अपहरण समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। तरन्नुम नाम से चूना भट्टी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कोलार के गेहूंखेड़ा में रहने वाला ताहिर खान ने बंधक बनाकर उसे रखा था।



Source link