मौसम: सर्द हवाओं से अधिकतम पारा 3 डिग्री लुढ़का, दिन में भी ठिठुरन बढ़ी

मौसम: सर्द हवाओं से अधिकतम पारा 3 डिग्री लुढ़का, दिन में भी ठिठुरन बढ़ी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • The Maximum Mercury Dropped By 3 Degrees Due To The Cold Winds, The Day Also Increased Chill

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागरएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर सोमवार से शहर के मौसम पर दिखने लगा है। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रात के तापमान में भी मामूली कमी आई है। इससे दिन के वक्त भी ठिठुरन बढ़ गई है।

रविवार को अधिकतम तापमान के 26.8 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को यह लुढ़ककर 23.8 डिग्री पर आ गया है। मंगलवार को सर्दी के और जोर पकड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम था। जबकि न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 1 डिग्री कम है। इससे एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया था।



Source link