युवती ने लगाई फांसी: खाना खाकर सोने गई छात्रा, चचेरा भाई जगाने पहुंचा तो नहीं खुला गेट, खिड़की से देखा तो फंदे पर थी बहन

युवती ने लगाई फांसी: खाना खाकर सोने गई छात्रा, चचेरा भाई जगाने पहुंचा तो नहीं खुला गेट, खिड़की से देखा तो फंदे पर थी बहन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस को आरती के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

  • आरती के पिता बोले – मैंने उसे बेटी नहीं, दोस्त की तरह रखा, फिर ऐसा क्यों किया

एरोड्रम थाना क्षेत्र में 18 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त माता-पिता काम पर गए थे। चचेरा भाई युवती को उठाने आया, तो घटना का पता चला। पुलिस ने मंगलवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

एरोड्रम पुलिस के अनुसार मृतका आरती पिता मुकेश वर्मा निवासी नगीन नगर है। वह 12वीं की छात्रा थी। परिवार ने सोमवार शाम फांसी लगाने की बात बताई। परिजन के बयान लिए जा रहे हैं। पिता ने बताया कि मैं आरती को बेटी नहीं, बल्कि दोस्त की तरह रखता था। वह हम चार भाइयों के साथ ही दादा-दादी के यहां भी रहा करती थी। सोमवार को मैं और पत्नी दोनों काम पर गए थे।

आरती दोपहर में खाना खाकर मंदिर वाले कमरे में सोने चली गई थी। शाम को भतीजे ने आरती को जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक आरती ने दरवाजा नहीं खोला, तो उसने खिड़की से झांका, जहां वह फंदे पर लटकी दिखी। इस पर उसने परिवार को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



Source link