वाहनों में आगे दो एयरबैग्स अनिवार्य करने की तैयारी में सरकार, चार महीने में दूसरी बार बढ़ेंगी कीमतें

वाहनों में आगे दो एयरबैग्स अनिवार्य करने की तैयारी में सरकार, चार महीने में दूसरी बार बढ़ेंगी कीमतें


वाहनों में डुअल फ्रंट एयरबैग्स अनिवार्य हो सकता है.

परिवहन मंत्रालय ने एक ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसमें कार के सभी मॉडल्स में डुअल फ्रंट एयरबैग्स को अनिवार्य करने का प्रस्ताव है. 1 अप्रैल 2021 से इसे लागू किया जा सकता है. फिलहाल मंत्रालय ने सभी हितधारकों से इस बारे में सुझाव मांगा है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 29, 2020, 5:57 PM IST

नई दिल्ली. नये वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल 2021 से ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों (Auto Manufacturing Companies) को वाहनों के आगे दोनों तरफ ही एयरबैग्स लगाना अनिवार्य हो जाएगा. ड्राइवर और उसके बगल में बैठे पैसेंजर के लिए भी एयरबैग्स (Airbags) का होना अनिवार्य किया जा सकता है. सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport & Highway) ने इस प्रस्ताव को लेकर एक ड्राफ्ट तैयार किया है. माना जा रहा है कि कार में डुअल फ्रंट एयरबैग्स (Dual Front Airbags) को 1 अप्रैल 2021 से अनिवार्य कर दिया जाएगा.

मंत्रालय ने हितधारकों से मांगा सुझाव
मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘अगले 30 दिन में सभी हितधारकों को इस प्रस्ताव पर अपना सुझाव देने का मौका है. सड़क सुरक्षा को लेकर यह एक प्रमुख कदम है. ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स पहले से ही डुअल फ्रंट एयरबैग्स का विकल्प दे रहे हैं, इसका मतलब है कि वो इस पहलू के महत्व को भली-भांति जानते हैं. अब हम इसे सभी वैरिएंट और मॉडल्स के लिए अनिवार्य करने का प्रस्ताव ला रहे हैं.’

4 महीने के अंदर दूसरी बार बढ़ सकती हैं कीमतेंफेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने भी इस प्रस्ताव का स्वागत किया है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इससे कदम से 4 महीने के अंदर लगातार दूसरी बार वाहनों की कीमतों में इजाफा हो सकता है. ऑटो मैन्युफैक्चरर्स ने पहले ही जनवरी महीने से स्टील की बढ़ती कीमतों की वजह से कार के दाम में इजाफा करने का ऐलान किया है. अब पैसेंजर साइड में भी एयरबैग लगाने की वजह से एंट्री लेवल की कारों का दाम में 5,000 रुपये से लेकर 8,000 रुपये तक बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: काम की खबर: एक्सपायर्ड ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन की वैधता 31 मार्च तक बढ़ी, जाने सबकुछ

ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री द्वारा तैयार किए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में कहा गया है कि वाहन नि​र्माता कंपनियां अगर नया मॉडल लॉन्च कर रही हैं तो 1 अप्रैल 2021 से और मौजूदा मॉडल्स में 1 जून 2021 से फ्रंट सीट पर बैठने वाले व्यक्ति के लिए एयरबैग लगाना अनिवार्य होगा. यह ड्राइवर के अतिरिक्त होगा.








Source link