- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Prakash Javadekar: Union Minister Prakash Javadekar On Model Of Indore Municipal Corporation Is Ideal
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री ने इंदौर की स्वच्छता को लेकर कलेक्टर और निगम कमिश्नर से जानकारी ली।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी इंदौर की सफाई देख उसके मुरीद हो गए। मंगलवार को इंदौर पहुंचे जावड़ेकर ने कहा कि देश की नगर निगमों के लिए इंदौर नगर निगम का मॉडल आदर्श है। यहां बहुत कुछ सीखने को है। कोरोना काल के खत्म होने के बाद इस मॉडल को देश के अलग-अलग निगमों में भी लागू करवाया जाएगा। इसके साथ ही एक प्रशिक्षण केंद्र भी यहां पर खोलकर यहां की सफाई से अवगत करवाया जाएगा।
इंदौर शहर ने स्वच्छता की एक यशोगाथा लिखी है। इंदौर 5-6 साल में जिस प्रकार से स्वच्छ हुआ है अौर अभी भी अग्रसर है, इसके लिए मैंने आज इंदौर कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर से पूरी कहानी सुनी है। जैसे-जैसे कोरोना का खतरा कम हो रहा है। देश के अन्य शहरों के लिए हम विशेष वर्कशाप करेंगे और इंदौर की सफलता को दोहराने के लिए सभी नगर निगम को कहेंगे। यहां राजनीतिक सपोर्ट मिला। कर्मचारी अधिकारियों का सपोर्ट मिला। जो प्रयास किए गए वह बहुत महत्वपूर्ण है। यह सभी नगर निगमों के लिए सक्सेसफुल मॉडल है। इसी को देखने यहां पहुंचा था। यहां बहुत कुछ सीखने जैसा है, इसलिए इसे मॉडल के रूप में अन्य निगमों में लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इंदौर के मॉडल को समझने के लिए यहां एक प्रशिक्षण केंद्र खोलने पर विचार किया जाएगा। यहां के अधिकारी काफी समझदार थे और यहां के नेताओं ने भी बहुत ही सहयोगात्मक रवैया अपनाया, जिससे इंदौर स्वच्छता में देश में परचम लहरा पाया। वाल्मिकी समाज ने मेहनत की तो यह मॉडल बन गया। इस बार ज्यादा समय नहीं है, अगली बार आऊंगा तो इस पर और विस्तार से चर्चा करूंगा।