- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- When The Husband Stopped Going To The Maternal Home, The Wife Angrily Injured Herself And Two Children With Sariya
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में घायल बच्चों को गोद में लेकर बैठा पिता और उसकी रिश्तेदार
उज्जैन में मां ने गुस्से में आकर अपने दो मासूम बच्चों को लोहे की सरिया से हमला कर घायल कर दिया। दोनों बच्चों को घायल करने के बाद मां ने खुद के पेट में सरिया घुसेड़ लिया। आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी का विवाद सामने आया है।
मामला नरवर थाना क्षेत्र के नायताखेड़ी नयापुरा गांव का है। यहां रहने वाले राजेश कुशवाह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब उसकी पत्नी सपना मायके (आष्टा) जाने की जिद करने लगी। उसके मायके में भाई को फोन लगाया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। इसी बात से सपना विवाद करने लगी। राजेश ने बताया कि झगड़े से बचने के लिए वह घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद घर के अंदर आया तो देखा कि सपना के कपड़ों पर खून लगा है। पास में ही ढाई साल की बेटी विद्या और 10 माह के बेटे लोकेंद्र के पेट से भी खून निकल रहा है। पास में ही जमीन पर लोहे का सरिया पड़ा थी जिस पर खून लगा था। राजेश ने बताया कि मायके जाने की जिद पूरी नहीं होने से सपना नाराज थी। इसी वजह से उसने दोनों बच्चों और खुद को घायल कर लिया।
हालत ठीक नहीं होने पर इंदौर रेफर
गांव वालों की मदद से राजेश अपनी पत्नी और बच्चों को जिला अस्पताल लाया। जहां तीनों का प्राथमिक उपचार हुआ। डॉ दिवाकर ने बताया कि महिला और बच्चों को गहरा घाव है, इसलिए तीनों को इंदौर रेफर करने का फैसला किया गया है।
सपना ने कहा- छत से सरिया गिरी
सपना ने बच्चों और खुद को घायल करने के आरोपों से इंकार किया है। उसने बताया कि वह बच्चों को लेकर चारपाई पर लेटी थी तभी छत से सरिया गिर गया, जिससे तीनों घायल हो गए।