हल्के बादल छाए: जबलपुर में सुबह कोहरे छाया, देर से निकली हल्की धूप, पारे में उछाल जारी

हल्के बादल छाए: जबलपुर में सुबह कोहरे छाया, देर से निकली हल्की धूप, पारे में उछाल जारी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Clouds Were Enveloping The Sky In The Morning In Jabalpur, Light Sunshine Came Out At Nine O’clock, The Mist Also Continued To Shadow, The Mercury Continued To Bounce

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर में इस तरह सुबह कोहरा छाया रहा

  • अगले दो दिन मौसम रहेगा साफ, दो जनवरी से फिर छा सकते हैं बादल

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को जिले का मौसम बदला हुआ रहा। आसमान में छाए हल्के बादलों की वजह से जहां सुबह देर से धूप निकली। बादलों की वजह से पारे में भी उछाल बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को मौसम साफ होगा, तब ठंड असर दिखाएगी। हालांकि दो जनवरी से फिर मौसम बदलेगा। दो से आठ जनवरी के बीच फिर बादल छाने व बारिश की संभावना है।

न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है
जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहा। वहीं अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक हल्के बादलों की वजह से मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 10 बजे तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था। हवा में आर्द्रता 83 प्रतिशत के लगभग सुबह थी। हवाएं उत्तर-पूर्वी तीन से चार किमी चल रही है। इसकी वजह से मौसम साफ होते ही ठंड बढ़ेगी।
पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सक्रिय है विक्षोभ
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसकी वजह से जबलपुर में हल्के बादल छाए हुए हैं। अभी इसका असर एक से दो दिन तक रहेगा। हालांकि बादल बुधवार तक छंट जाएंगे। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते अगले दो दिन में पारे में कुछ गिरावट आने का अनुमान है। दो जनवरी से बादल छाने के साथ संभाग में बारिश की संभावना बन रही है।



Source link