आईसीसी ने विराट कोहली का बड़ा सम्मान दिया है (फोटो क्रेडिट: एपी )
आईसीसी ने विराट कोहली (Virat Kohli) को दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटरऔर वनडे पुरुष क्रिकेटर चुना है
- News18Hindi
- Last Updated:
December 29, 2020, 7:36 AM IST
आईसीसी का दो बड़ा सम्मान हासिल करने के बाद कोहली ने सोशल मीडिया पर इसके लिए अपने परिवार, कोच, दोस्त, बीसीसीआई के साथ उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया, जो एक दशक से हर समय उनके साथ खड़े रहे. कोहली ने यह बात अपने 10 साल पुराने ट्वीट को शेयर करके कही. कोहली ने 16 मार्च 2010 को ट्वीट किया था कि वह अपनी टीम के लिए आगे भी काफी रन बनाते रहेंगे.

कोहली ने 10 साल पुराने ट्वीट को शेयर कर सभी का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा कि मैं अपने परिवार, कोच, दोस्त और उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जो हर समय मेरे साथ खड़े रहे. मैं बीसीसीआई का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिसने मुझे भारत की तरफ से खेलने का मौका दिया. कोहली ने आगे लिखा कि मुझे इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट करने के लिए आईसीसी और वोट देने वाले लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं.यह भी पढ़ें:
श्रीलंका के खिलाड़ी को मुधमक्खी ने मारा डंक, 4 खिलाड़ियों के चोटिल होने से मुश्किल में टीम
बीसीसीआई ने दिया युवराज सिंह को बड़ा झटका, नहीं दी संन्यास से वापसी की मंजूरी
10 साल पुराने ट्वीट को शेयर करने पर कोहली ने कहा कि यह उम्मीद भरा ट्वीट था, जब उन्होंने बड़े स्तर पर क्रिकेट खेलना शुरू किया था. कोहली ने कहा कि यहां तक का सफर तय करने के बाद मैं महसूस करता हूं कि अगर आपको अपने आप पर भरोसा है और सही इरादे के साथ कोई भी खेल खेलते हैं तो कोई भी सपना इतना बड़ा नहीं कि उसे पूरा न किया जा सके. कोहली ने कहा कि सकारात्मक होकर विश्वास के साथ आगे बढ़ें, आपके सारे सपने पूरे होते जाएंगे.