Covid-19 Update: MP में कोरोना वायरस के 876 नए मामले आए सामने, 9 लोगों की मौत

Covid-19 Update: MP में कोरोना वायरस के 876 नए मामले आए सामने, 9 लोगों की मौत


राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 863 मौत इंदौर में हुई हैं (सांकेतिक फोटो)

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर (Indore) में चार, भोपाल में दो और धार, शिवपुरी एवं गुना में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है.

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सोमवार को कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण के 876 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,39,228 तक पहुंच गयी. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,572 हो गयी है. मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर (Indore) में चार, भोपाल में दो और धार, शिवपुरी एवं गुना में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है.’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 863 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 571, उज्जैन में 101, सागर में 147, जबलपुर में 239 एवं ग्वालियर में 197 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं.’’ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 293 नये मामले इंदौर जिले में आये, जबकि भोपाल में 167 नये मामले आये. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,39,228 संक्रमितों में से अब तक 2,25,782 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 9,874 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. उन्होंने कहा कि सोमवार को 1,090 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

 24 दिसंबर को आरक्षक को बुखार भी आ गया था
वहीं, कल खबर सामने आई थी कि जबलपुर में पदस्थ एक आरक्षक को तीसरी बार कोरोना हो गया है. उसकी रिपोर्ट तीसरी बार कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है. जो डॉक्टरों के लिए भी हैरानी की बात है. हालांकि मरीज की हालत सामान्य है और मेडिकल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. आरक्षक की उम्र 36 साल है. उस कुछ दिन से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. 24 दिसंबर को आरक्षक को बुखार भी आ गया. बुखार आने के बाद कोरोना की जांच करवाई गई. इसकी रिपोर्ट 26 दिसंबर को आयी जिसमें आरक्षर पॉजिटिव पाया गया था.








Source link