मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज करने से पहले रहाणे की कप्तानी में भारत ने 2016 2017 में धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया पर 8 विकेट से और 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में पारी और 262 रन से जीत दर्ज की थी.
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने मेलबर्न टेस्ट में शतक जड़ भारत को जीत दिलाई, बने मैन ऑफ द मैच
- News18Hindi
- Last Updated:
December 29, 2020, 1:11 PM IST
रहाणे ने बताई मेलबर्न में जीत की वजह
अजिंक्य रहाणे ने मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद टीम इंडिया की जीत की वजह भी बताई. उन्होंने जीत का श्रेय टीम इंडिया के लिए पहला टेस्ट मैच खेल रहे मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल को दिया. रहाणे ने कहा कि जिस तरह का व्यक्तित्व टीम ने एडिलेड की हार के बाद दिखाया वो काबिलेतारीफ है. रहाणे ने कहा, ‘टीम को सकरात्मक क्रिकेट और जज्बा दिखाने की जरूरत थी खासतौर पर जब हमने दूसरी पारी में उमेश यादव को चोट के चलते खो दिया था.’
5 बॉलरों की रणनीति आई कामरहाणे ने कहा, ‘हमारे लिए पांच गेंदबाजों की रणनीति काम में आई. हम एक ऑलराउंडर के बारे में सोच रहे थे और जडेजा ने जबर्दस्त खेल दिखाया. शुभमन गिल की बात करें तो उनका फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड कमाल का है. उन्होंने दिखाया कि वो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शॉट खेल सकते हैं. सिराज ने जिस अनुशासन से गेंदबाजी की वो काबिलेतारीफ है. डेब्यू मैचों में गेंदबाजी करना मुशअकिल होता है लेकिन सिराज का प्रथम श्रेणी क्रिकेट का अनुभव उनके काम आया.’
IND VS AUS: 32 साल में पहली बार हुई ऑस्ट्रेलिया की ऐसी ‘फजीहत’, जानकर रह जाएंगे दंग
एडिलेड में हार के बाद की जबर्दस्त वापसी
बता दें टीम इंडिया एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में सिर्फ 36 रनों पर सिमट गई थी. रहाणे ने कहा कि उस हार के बाद टीम इंडिया को अपना मजबूत व्यक्तित्व दिखाना था और हर खिलाड़ी ने ऐसा ही किया. हालांकि मेलबर्न में जीत के बावजूद रहाणे का मानना है कि टीम इंडिया को अब भी सुधार की जरूरत है.