IND VS AUS: उमेश यादव की पिंडली में चोट लगी (फोटो- BCCI)
बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन उमेश यादव (Umesh Yadav) चोटिल हो गए थे और वो अपना ओवर भी पूरा नहीं कर पाए थे
- News18Hindi
- Last Updated:
December 29, 2020, 12:32 PM IST
सूत्र के अनुसार उमेश यादव (Umesh Yadav) की स्कैन की रिपोर्ट आ गई है. वह तीसरा मैच नहीं खेल पाएंगे और वह सीधे सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में ही मैदान पर वापसी कर पाएंगे. आखिरी मैच से पहले दो हफ्ते का समय होगा और इस दौरान उनके पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद अधिक है. टीम में उमेश यादव की जगह लेने वाले गेंदबाज के बारे में पूछने पर सूत्र ने कहा कि टीम इंडिया के पास सीमित विकल्प मौजूद हैं. टी नटराजन (T Natarajan) ने सीमित ओवर में शानदार प्रदर्शन किया था, ऐसे में उन्हें टेस्ट टीम से जोड़ा जा सकता है.

नेट गेंदबाज हैं टी नटराजनदूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में उमेश यादव ने जो बर्न्स को पवेलियन भेज दिया था. वह महज 3.3 ओवर ही गेंदबाजी कर सके. उमेश यादव जब चौथा ओवर फेंक रहे थे तो उनकी पिंडली की मांसपेशियां खींच गईं. उमेश यादव बेहद दर्द में थे और बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनकी चोट का जायजा लिया. उमेश यादव की चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था.
यह भी पढ़ें :
IND vs AUS: भारत को बड़ा झटका, तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं उमेश यादव
IND vs AUS: टीम इंडिया के आगे नतमस्तक हुए सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा
नटराजन इस समय बतौर नेट गेंदबाज टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. तीसरे और आखिरी वनडे में नटराजन ने 70 रन देकर दो विकेट लिए थे. इसके बाद तीन टी20 मैचों की सीरीज में 6 विकेट लिए थे.