डेब्यू टेस्ट खेल रहे मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 3 विकेट लिए.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) को दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 200 रन पर समेट दिया है. इस तरह टीम इंडिया को जीत के लिए 70 रन का लक्ष्य मिला है. भारत के पास दूसरा मैच जीतकर टेस्ट सीरीज में बराबरी करने का शानदार मौका है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 29, 2020, 7:33 AM IST
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच 26 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 195 रन पर समेटा. फिर 326 रन बनाकर 131 रन की बढ़त ले ली. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में 200 रन बनाए. वह चौथे दिन लंच-ब्रेक से ठीक पहले ऑलआउट हो गई.
It’s Lunch on Day 4 of the 2nd #AUSvIND Test!Australia all out for .wickets for Mohammed Sirajwickets each for @imjadeja, @ashwinravi99 & @Jaspritbumrah93wicket for @y_umesh#TeamIndia need runs to win.Scorecard https://t.co/lyjpjyeMX5 pic.twitter.com/j2WdblcliL
— BCCI (@BCCI) December 29, 2020
ऑस्ट्रेलिया ने मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 133 रन बनाए थे. मेजबान टीम ने मंगलवार को इस स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. सोमवार को नाबाद रहने वाले कैमरून ग्रीन और पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया की पारी आगे बढ़ाई. ऑस्ट्रेलिया की इस जोड़ी ने शुरुआती घंटे में अच्छा खेल दिखाया और स्कोर 156 रन तक पहुंचा दिया. यह भी पढ़ें: आर अश्विन ने नाथन लॉयन से मारी बाजी, पर संगकारा से पिछड़ गए धोनी
जसप्रीत बुमराह ने नई गेंद से पैट कमिंस (22) को आउट कर चौथे दिन भारत को पहली और पारी की सातवीं कामयाबी दिलाई. इसके थोड़ी देर बाद कैमरून ग्रीन (45) भी आउट हो गए. नाथन लॉयन (3) और जोश (10) भी क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सके. मिचेल स्टार्क 14 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारत की ओर से मोहम्मद सिराज सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 3 विकेट झटके. जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए. उमेश यादव के नाम एक विकेट रहा. उमेश ने मैच में सिर्फ 3.3 ओवर गेंदबाजी की. इसके बाद वे चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए.