MP में ठंड ने पकड़ा जोर: ग्वालियर और दतिया में पारा 4 से नीचे आया; 14 जगहों पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से कम रहा, जबलपुर में कोहरा

MP में ठंड ने पकड़ा जोर: ग्वालियर और दतिया में पारा 4 से नीचे आया; 14 जगहों पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से कम रहा, जबलपुर में कोहरा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal Indore (Madhya Pradesh) Weather Report Today Update | MP District Wise Winter Weather Forecast News; Bhopal Indor Jabalpur Gwalior Datia Rewa

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में रात का पारा 8 डिग्री से नीचे आया। भोपाल के आर्च ब्रिज को आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है।

  • भोपाल और इंदौर में पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक आया

जम्मू-कश्मीर व अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण अब मध्यप्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। ग्वालियर और दतिया में इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। यहां पर रात का पारा 4 डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया, जबकि मंगलवार सुबह जबलपुर में कोहरे के कारण दृश्यता 500 मीटर तक रह गई। हालांकि इसके अलावा कहीं भी कोहरा नहीं रहा।

भोपाल के बड़े तालाब के साथ सेल्फी के लिए जान जोखिम में डालते युवा।

भोपाल के बड़े तालाब के साथ सेल्फी के लिए जान जोखिम में डालते युवा।

इंदौर और भोपाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक आ गया। प्रदेश के 14 स्थानों पर तापमान 4 डिग्री से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार अब यह स्थिति 2 से 3 जनवरी तक बनी रहने की उम्मीद है।

ग्वालियर में पारा 6.6 डिग्री गिरा

प्रदेश में ग्वालियर में रात के पारे में सबसे ज्यादा गिरावट रही। यहां पर यह सामान्य से 6.6 डिग्री नीचे आकर 3.8 पर रुक गया, जबकि दतिया में सोमवार-मंगलवार की रात सबसे सर्द रही। यहां पर पारा 3.2 डिग्री तक लुढ़क गया। टीकमगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री गिरकर 5.7 डिग्री तक रहा। कुछ जगहों को छोड़ दिया जाए तो 20 से ज्यादा जगहों पर रात का पारा सामान्य से नीचे रहा। प्रदेश के छह जगहों पर रात का पारा 10 डिग्री से अधिक रहा। इसमें बैतूल, जबलपुर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, सीधी और नरसिंगपुर हैं।

सबसे कम तापमान वाले शहर

शहर न्यूनतम तापमान
दतिया 3.2
ग्वालियर 3.8
शाजापुर 4.4
नौगांव 4.5
राजगढ़ 4.8



Source link