इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग: दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी फ्लाइट, 7 साल के बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने पर उतरा प्लेन

इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग: दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी फ्लाइट, 7 साल के बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने पर उतरा प्लेन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Emergency Landing Of A Flight From Delhi To Bangalore Landed In Indore, 7 year old Child Landed On Breathing

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बच्चे और परिवार को एयरपोर्ट पर उतारने के बाद फ्लाइट करीब पौन घंटे बाद यहां से रवाना हो गई।

इंदाैर एयरपाेर्ट पर बुधवार देर शाम को दिल्ली जा रही एक फ्लाइट की इमजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। फ्लाइट में एक 7 साल का बच्चा अपने परिवार के साथ सफर कर रहा था। फ्लाइट में ही उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद इंदौर में प्लेन को उतारा गया। यहां से बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्चे की तबीयत अब ठीक है।

जानकारी अनुसार फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। फ्लाइट में 7 साल का बच्चा अपने माता-पिता के साथ सफर कर रहा था। उड़ान भरने के दौरान तो उसकी तबीयत ठीक थी, लेकिन जैसे जी फ्लाइट कुछ देर हवा में रही, उसे सांस लेने में कुछ तकलीफ हुई। इसके बाद शाम 6 बजे फ्लाइट की इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। यहां से उसे तत्काल एंबुलेंस से निजी अस्पताल भिजवाया गया। बच्चे को ड्रॉप करने के बाद पौने 7 बजे फ्लाइट ने फिर से उड़ान भरी।



Source link