- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Gunday Brothers Ravi And Ritesh Kori’s House Demolished, Sudama Cori’s Illegal House Also Burnt
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जेसीबी की मदद से गुंडे भाइयों रवि और रितेश कोरी का मकान ढहाया गया।
पुलिस व प्रशासन ने लगातार एंटी माफिया मुहिम के तहत बुधवार को भी क्षेत्र के बदमाशों के अवैध कब्जे व अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। निगम व पुलिस की टीमें काकागंज के आदतन अपराधी रवि व रितेश कोरी के मकान पर सुबह से ही कार्रवाई शुरू की। बदमाशों ने करीब 2.5 हजार वर्गफीट में कब्जा कर मकान बनवाया था। टीम ने मकान का कुछ हिस्सा मंगलवार को तोड़ दिया था। शेष हिस्सा बुधवार को गिराया गया। करीब 4 घंटे चली कार्रवाई में घर जमींदोज कर दिया गया।
दोनों बदमाशों पर 57 मामले दर्ज
रवि कोरी क्षेत्र का शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ तीन दर्जन मामले दर्ज हैं। इनमें दो हत्या के व 7 प्रकरण हत्या के प्रयास के दर्ज हैं। साथ ही, मारपीट के 7, लूट के 2 और धमकी, अवैध हथियार के कई केस दर्ज हैं। उसके भाई रीतेश पर भी 21 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या का एक, हत्या का प्रयास के दो, मारपीट के 5, अवैध हथियार के 3 सहित अन्य मामले दर्ज हैं।
चंद्रशेखर वार्ड में तोड़ा अवैध मकान
निगम उपायुक्त डॉ. प्रणय कमल खरे ने बताया कि चंद्रशेखर वार्ड में भी अवैध कब्जे पर कार्रवाई की गई। यहां सुदामा कोरी ने कब्जा कर मकान बना रखा था। उसे पहले भी नोटिस दिया गया था। बुधवार को उसके मकान को तोड़ दिया। उन्होंने बताया, गुरुवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के लिए 23 लोग चिन्हित किए गए हैं। बुधवार को कार्रवाई के दौरान एसडीएम पवन बारिया, एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा, सीएसपी रामवरन प्रजापति, कोतवाली टीआई नवल आर्य, मोतीनगर टीआई सतीश सिंह, इंजीनियर राजकुमार साहू समेत निगम का अमल व क्षेत्र में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।