कोचिंग अनलॉक: कोचिंग संस्थानों में आठवीं तक के छात्र नहीं आएंगे, गाइडलाइन हुई जारी, 31 दिसंबर को होने वाले न्यू ईयर सेलिब्रेशन का आदेश भी हुआ जारी

कोचिंग अनलॉक: कोचिंग संस्थानों में आठवीं तक के छात्र नहीं आएंगे, गाइडलाइन हुई जारी, 31 दिसंबर को होने वाले न्यू ईयर सेलिब्रेशन का आदेश भी हुआ जारी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Coaching Institutes Will Not Have Students Till Class VIII, The Guideline Has Been Issued, The District Administration Has Issued A Guideline For The Event To Be Held On December 31

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

राजधानी में संचालित होने वाले कोचिंग संस्थानों में आठवीं कक्षा तक के छात्रों को आने की अनुमति रहेगी। इससे छोटी कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों को कोचिंग में आने की अनुमति नहीं होगी। जिला प्रशासन ने बुधवार को कोचिंग और नए साल के कार्यक्रम के संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी।

  • कोचिंग संस्थानों में कुल क्षमता के अधिकतम 50 प्रतिशत की सीमा के साथ शंका समाधान के लिए खाेले जा सकेंगे।
  • कोई भी छात्र लगातार दो दिन कोचिंग क्लासेस नहीं आए, अत: सप्ताह में एक छात्र को ऑल्टरनेट अधिकतम 3 दिन ही बुलाया जाएगा।
  • कोचिंग संचालकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि दो व्यक्तियों के बीच कम से कम छह फीट की दूरी रहे।
  • संस्थानों को सीसीटीवी कैमरे के साथ ही इसकी रिकार्डिंग रखना अनिवार्य रहेगा।
  • कोचिंग संस्थान में यदि किसी छात्र या स्टॉफ की कोरोना रिपाेर्ट पॉजीटिव आती है तो पॉजीटिव आए व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद निर्धारित 7 दिन की क्वारेंटाइन अवधि के बाद ही उसे प्रवेश दिया जाएगा।

न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर गाइडलाइन

  • ओपन स्पेस जैसे गार्डन या मैदानों में होने वाले आयोजन में एक बार में 200 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं होना चाहिए। इसी तरह होटल, क्लब और पब आदि में भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही नए साल का कार्यक्रम आयोजित किया जा सकेगा।
  • नए साल के कार्यक्रम में होटल या अन्य स्थानों पर कहीं भी भोपाल से बाहर के कलाकार या सेलिब्रिटी नहीं बुलाए जा सकेंगे।
  • भोपाल में 31 दिसंबर को नए साल के कार्यक्रम जिन होटलों में होंगे, उन्हें रात 12.30 बजे तक इसे बंद करना होगा।
  • सभी होटल-रेस्त्रां, बार,पब संचालकों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य रहेगा। सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजर सहित अन्य व्यवस्था करना आयोजक की जिम्मेदारी होगी।
  • रात में कार्यक्रम मनाने के बाद अगर देर तक यह खुले मिलेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
  • होटल संचालकों को तय समय तक मेहमानों को विदा करना होगा।
  • जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक जिन होटलों में भी आयोजन होंगे, वे इस बात का ध्यान रखें कि देर रात तक कार्यक्रम न चले।
  • अगर शिकायत मिलती है तो पुलिस इस पर कार्रवाई करेगी।
  • अधिकारियों के मुताबिक रात में वाहनों की चैकिंग भी की जाएगी। अगर कोई शराब पीकर वाहन चलाते या हुडदंग करते पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
  • प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पाइंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा अधिकारी भी विभिन्न आयोजन स्थलों पर नजर रखेंगे।



Source link