Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरगोन21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ग्राम बलगांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। फाइनल मैच मेजबान बलगांव व बालसमुद की राज क्रिकेट टीम के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बालसमुद की टीम ने 6 ओवर में 102 रन बनाए। बलगांव की टीम ने 5 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। विजेता टीम को 5555 व उपविजेता टीम को 2525 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बलगांव के पूर्व सरपंच महेश पटेल, जावेद खान सहित आयोजनकर्ता सदस्य मौजूद थे।