Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गाैतमपुरा के चांदनखेड़ी गांव में अभी भी फोर्स तैनात है। हालांकि हालत पूरी तरह से सामान्य हैं।
अयाेध्या राम मंदिर धन संग्रहण निधि के जन जागरण अभियान के तहत निकली हिंदू संगठन की रैली पर गाैतमपुरा के चांदनखेड़ी गांव में वर्ग विशेष के युवकों द्वारा पथराव किए जाने के मामले में दो पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है। थाना प्रभारी रमेश भास्करे को जहां निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एसडीओपी पंकज दीक्षित का तबादला कर दिया गया है। घटना में 10 हिंदूवादी कार्यकर्ता घायल हुए थे, जिसमें से एक के पैर में गोली लगी थी। विवाद रैली के दौरान एक पक्ष द्वारा वीडियो बनाने को लेकर हुआ था। दूसरे पक्ष के विरोध के बाद एक पक्ष द्वारा पीछे से पथराव कर दिया गया था। इसके बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। हालात काे देखते हुए गौतमपुरा थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई।
डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि जुलूस के दौरान पथराव की घटना हुई थी। विवाद वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ जो हिंसक हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पर पक्ष पर पथराव कर दिया था। मामले में चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। दो दर्जन से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं। मामले की कड़ियों को पुलिस जोड़ने में लगी हुई है। घटना में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह रही कि पांच से छह वीडियाे साेशल मीडिया में ऐसे चलने लगे, जाे कल के घटनाक्रम से जुड़े हुए ही नहीं थे। इनमें से कुछ वीडियाे बहुत पुराने और अलग-अलग शहराें के थे। वीडियो काे एडिट कर उस गांव के नाम से प्रचारित किया गया। ऐसे वीडियाे काे चलाकर कानून-व्यवस्था काे बिगाड़ने वाले की भी पुलिस जांच कर रही है।

डीआईजी मिश्र ने बताया कि देर रात तक वे मौके पर ही मौजूद रहे।
मिश्र के अनुसार घटना पूरी तरह से काबू में है। पुलिस बल अभी भी तैनात है। मामले में दाेनाें पक्षाें की ओर से कायमी की गई है। जल्द ही अन्य उपद्रवियों को भी पकड़ लिया जाएगा। तात्कालिक कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर लाइन में अटैच कर दिया गया है। वहीं, एडीओपी का भी तबादला कर दिया गया है। एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी है, बाकियों को मामूली चोट आई है।
मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद उन्होंने गांव के सभी प्रमुख मार्गों को सील करवा दिया गया था। घटना स्थल के 25 किमी दूर तक समूह में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई थी। उज्जैन, सांवेर, महिदपुर सहित अन्य क्षेत्रों के पदाधिकारियों को अलर्ट कर दिया था। हालात को देखते हुए मिश्र ने एक घंटे में 75 से ज्यादा कॉल कर कानून -व्यवस्था का जायजा लेते रहे। देर रात तक वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए वे गांव में घूमते रहे। इसमें बिल्डिंग पर हमला और गाड़ी पलटाने वाले वायरल वीडियो भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि घटना के समय 22 कर्मचारी मौके पर माैजूद थे।
यह है मामला
मंगलवार काे सुबह धर्माट से हिंदू संगठन ने वाहन रैली की शुरुआत थी। रैली में युवा भगवा झंडे के साथ ही जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली जैसे ही वर्ग विशेष बहुल गांव चांदनखेड़ी पहुंची ताे वहां के मुख्य चाैराहा से गुजरते ही रैली पर पीछे से वर्ग विशेष के 25 युवकाें के समूह ने पथराव कर दिया। पथराव से रैली में शामिल भेरू पिता शंकरलाल चाैधरी निवासी धर्माट, बलवीर बालूसिंह सहित करीब 10 लाेग घायल हाे गए। घायलाें काे तुरंत ही गाैतमपुरा शासकीय अस्पताल रैफर किया गया। जहां से 5 को एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया था।