महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेला था. (फोटो- CSK)
भारत के सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के नेतृत्व में टीम इंडिया (Team India) ने 60 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें टीम को 27 मैचों में जीत मिली है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 30, 2020, 3:54 PM IST
संन्यास के फैसले से टीम को चौंकाया
2014 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच एडिलेड में 48 रन और दूसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में चार विकेट से हार गई थी. पहले टेस्ट मैच में अंगूठे की चोट के कारण धोनी नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह विराट कोहली ने कप्तानी की. मेलबर्न टेस्ट में धोनी टीम में वापस लौटे और किसी तरह यह टेस्ट टीम इंडिया ड्रॉ कराने में सफल रही. मैच खत्म होने के बाद धोनी जब ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो उन्होंने साथी खिलाड़ियों को संन्यास की जानकारी दी. धोनी चाहते तो आसानी से 100 टेस्ट खेल सकते थे लेकिन हमेशा की तरह ही उन्होंने अपनी शर्तों पर यह फैसला लिया.
मेलबर्न टेस्ट में भारत को हार से बचायामेलबर्न के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली बल्लेबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ (192) के शतक की बदौलत 530 रनों का स्कोर बनाया. इसके बाद भारतीय टीम विराट कोहली (169) और अजिंक्य रहाणे (147) के बेहतरीन पारियों बदौलत पहली पारी में 465 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में शॉन मॉर्श के 99 रनों की बदौलत नौ विकेट खोकर 318 रन बनाए. इस तरह से कंगारू टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 384 रनों का लक्ष्य रखा. दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सिर्फ 19 रन पर तीन विकेट गिर गए. इसके बाद लगा कि ऑस्ट्रेलिया टीम तीसरा टेस्ट भी जीत जाएगी लेकिन कोहली (54) और रहाणे (48) ने भारत को मुश्किल से निकाला. हालांकि रहाणे और कोहली के आउट होने के बाद टीम एक बार फिर संकट में घिरते दिखी. उस समय धोनी ने 39 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रनों की नाबाद पारी खेली जिससे भारत यह मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा.
यह भी पढ़ें:
IND VS AUS: 4 जनवरी तक सिडनी नहीं जाएगी टीम इंडिया, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा फैसला
ICC World Test Championship: भारत की जीत से ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, खतरे में नंबर 1 की कुर्सी
धोनी की कप्तानी ने 27 टेस्ट मैच जीते
भारत के सफलतम कप्तान धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 60 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें टीम को 27 जीत मिली है. इसके अलावा धोनी एक मात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है. धोनी ने विराट कोहली के लिए साल 2014 में पहले टेस्ट टीम फिर 2017 में वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी. इस साल 15 अगस्त 2020 को धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर चुके हैं. हालांकि वह इंडियन प्रीमियर लीग खेलते रहेंगे.