Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
किराया नहीं चुका पाने पर निगम ने दुकानों पर पहुंचकर कार्रवाई की।
31 दिसंबर तक सभी के लिए संपत्तिकर, जलकर और निगम की दुकानों का किराया चुकाना अनिवार्य है। इसके बावजूद लोग राशि जमा करने से बच रहे हैं। ऐसे लोगों पर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को निगम के राजस्व विभाग की टीम ने सात दुकानों को सील कर दिया।
मार्केट विभाग के लोकेंद्रसिंह सोलंकी व जितेन्द्र पांडे द्वारा सुरेश भगवानदास व प्रसन्ना श्याम प्रसाद के हेमिल्टन रोड पर 2 दुकानों को सील किया गया। दुकान का किराया 33224 और 37532 देना बाकी था। वहीं देवनारायण बागडी 6 हेमिल्टन पर 36458, अशोक कुमार चोपड़ा 6 मनोरमागंज पर 29106, नरेश कसराज चौपड़ा 6 मनोरमागंज पर 45040, धनराज मुन्नालाल जायसवाल 12 मनोरमागंज पर 32809, धनराज मुन्नालाल जायसवाल 13 मनोरमागंज पर 26782 रुपए किराया बाकी था। इन सभी दुकानों को भी निगम की टीम ने सील कर दिया। यह कार्रवाई लगातार की जा रही है।