- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- This Time, 30% Questions Will Be Objective Type In 10th, 12th Conducted By The Board Of Secondary Education.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
30% प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे
- दाेनाें कक्षाओं के सभी विषयों के पाठ्यक्रम को तीन भागों में बांटा गया है
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित कक्षा 10वीं और 12वीं की सालाना परीक्षा में इस बार पेपर का खाका बदला रहेगा। इनमें 30% सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप दिए जाएंगे। इसके लिए दाेनाें कक्षाओं के सभी विषयों के पाठ्यक्रम को तीन भागों में बांटा गया है।
इसके हर एक हिस्से में 10 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक भाग में से 3 और 4 नंबर के प्रश्न भी पूछे जाएंगे। तीन नंबर के प्रश्न विषय पर आधारित होंगे एवं चार नंबर के प्रश्न विश्लेषणात्मक होंगे। दैनिक भास्कर काे मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक तीन नंबर के प्रश्नों की शब्द सीमा 75 से 100 शब्दाें की हाेगी। चार नंबर के प्रश्नों की शब्द सीमा 120 से 150 शब्दाें की होगी।
100, 80 एवं 70 नंबराें के पेपराें में इकाई के लिहाज से अंकों में अंतर होगा लेकिन फार्मेट यही रहेगा। हर प्रश्न में विकल्प नहीं होगा। अगर भाग एक में 3 नंबर के 3 प्रश्न निर्धारित हैं तो 5 प्रश्न दिए जाएंगे, उसमें से 3 हल करने होंगे।
यह है इसकी वजह: काेराेना संकट के कारण इस बार इन कक्षाओं में 25 फीसदी से ज्यादा सिलेबस कम किया गया है। इस वजह से यह पैटर्न अपनाया जाएगा।