- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Court Sent Pravin Ratalia To Jail In GNM Nursing Fake Degree Case, Police Will Now Investigate Mandsaur Pashupatinath College
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उदयपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
फर्जी डिग्री प्रकरण में गिरफ्तार प्रवीण।
उदयपुर में फर्जी डिग्री प्रकरण मामले में गिरफ्तार प्रवीण रतलिया को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। मंगलवार को प्रवीण रतलिया की पुलिस रिमांड की समय अवधि पूरी हो गई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा प्रवीण को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है।
पिंडवाड़ा के श्रवण की शिकायत पर प्रवीण गया जेल
21 जनवरी को पिंडवाड़ा के आमली रोड निवासी श्रवण कुमार प्रजापत ने उदयपुर के सूरजपोल थाने में प्रवीण के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसमें उसने बताया कि प्रवीण ने मंदसौर के पशुपतिनाथ बीएड कॉलेज में जीएनएम नर्सिंग के लिए उसका दाखिला करवाया। इसकी एवज में प्रवीण ने 2 लाख रुपए भी लिए थे। लेकिन इसके बाद उसे जो मार्कशीट दी गई। उसमें किसी और का फोटो था और वह फर्जी थी। ऐसे में जब श्रवण ने प्रवीण से इसकी शिकायत की तो प्रवीण ने श्रवण के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर मारपीट की जिसके बाद श्रवण ने पुलिस में प्रवीण के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। फिर इसी शिकायत के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने प्रवीण 26 दिसंबर को गिरफ्तार किया है।
फर्जी डिग्री प्रकरण में उदयपुर पुलिस की टीम अब मंदसौर के पशुपतिनाथ बीएड कॉलेज के दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसके साथ ही प्रवीण से पूछताछ कर यह भी पता लगा रही है कि पूर्व में श्रवण के अलावा किन किन लोगों को इस तरह की फर्जी डिग्री वितरित की जा चुकी है। वहीं प्रवीण के परिजन इस पूरी कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। उनका कहना है कि प्रवीण को राजनीतिक रंजिश के तहत फसाया गया है।