डेविड वॉर्नर की ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में वापसी (David Warner/Instagram)
डेविड वॉर्नर (David Warner) और विल पुकोवस्की चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे
- News18Hindi
- Last Updated:
December 30, 2020, 12:46 PM IST
जबकि पुकोवस्की एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले मैच में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले थे, मगर उससे पहले ही यह युवा खिलाड़ी कनकशन का शिकार हो गया, जिस वजह से उन्हें शुरुआती दो टेस्ट से बाहर होना पड़ा. मगर अब पुकोवस्की की वापसी ने इन संभावनाओं को बढ़ा दिया है कि वे अगले सप्ताह शुरू होने वाले सिडनी टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं. मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पिछले मुकाबले में भारत के हाथों 8 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
गुरुवार को टीम से जुड़ेंगे वॉर्नर, पुकोवस्की
राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने कहा कि सिडनी टेस्ट की तैयारी के लिए वॉर्नर, पुकोवस्की और सीन एबॉट गुरुवार की शाम मेलबर्न में टीम से जुड़ेंगे. उन्होंने कहा कि वॉर्नर अपनी चोट से तेजी से उभर रहे हैं और उन्हें सिडनी टेस्ट खेलने के लिए सभी मौके दिए जाएंगे.यह भी पढ़ें :
IND vs AUS: शुभमन गिल की शांत बल्लेबाजी पर कमिंस ने कहा, गेंदबाजों के लिए हो जाती है परेशानी
IND vs AUS: मेलबर्न की ऐतिहासिक जीत के बाद अश्विन की पत्नी ने पति को लेकर किया बड़ा खुलासा
मैच होने में अभी और सात दिन है. वहीं सीन काफ चोट से पूरी तरह से उभर चुके हैं और वह चयन के लिए उपलब्ध होंगे. जो बर्न्स को स्क्वॉड से रिलीज किया जा रहा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम मेलबर्न में 2 और तीन जनवरी तक ट्रेनिंग करेगी. इसके बाद 4 जनवरी को सिडनी के लिए रवाना होगी. ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरा टेस्ट 7 से 11 जनवरी के बीच खेला जाएगा.