मध्य प्रदेश ठिठुर रहा है. देर से ही सही लेकिन अब करीब-करीब पूरा प्रदेश शीत लहर के आगोश में है. राज्य के ज्यादातर हिस्से सर्द हवाओं से कांप रहे हैं. उत्तर भारत की ओर से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड अपना असर दिखा रही है. टीकमगढ़, धार, ग्वालियर, रतलाम और सागर शीतलहर की चपेट में है. इंदौर धार, भोपाल, खरगोन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर और सागर में कोल्ड डे दर्ज हुआ है. भोपाल में बुधवार की सुबह सर्द हवाओं का जमकर असर दिखाई दिया.ठंड के कारण सड़कें ज्यादातर सुनी थीं. मौसम विभाग ने 1 जनवरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना जताई है. गुजरते साल की विदाई और नए साल का आगाज इन्हीं सर्द हवाओं से होगा.
फसलों पर पाला
मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस वजह से राजस्थान से लगे मध्यप्रदेश के पश्चिमी इलाके में भी तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है. राजस्थान से लगे मंदसौर, नीमच, रतलाम पश्चिमी क्षेत्र में ठंड का जबरदस्त असर है. फिलहाल तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना कम है. प्रदेश के चंबल संभाग के अलावा ग्वालियर दतिया नीमच मंदसौर शाजापुर छतरपुर में भी फसलों पर पाला पड़ने की खबर है.भोपाल में मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज हुआ है यह सामान्य से 6 डिग्री कम है. जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज हुआ. यह भी सामान्य से 3 डिग्री कम रहा. वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है. हवा की रफ्तार भी 13 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की बनी हुई है. हवा के रुख के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्से शीत लहर की चपेट में हैं.बड़े शहरों के तापमान पर नजर डालें तो-
शाजापुर-अधिकतम- 21न्यूनतम- 4.4
टीकमगढ़– अधिकतम- 22न्यूनतम- 5
पचमढ़ी-अधिकतम- 24न्यूनतम- 5
छतरपुर-अधिकतम- 22.6न्यूनतम- 4.5
पन्ना अधिकतम- 22न्यूनतम- 4
उमरिया अधिकतम- 24न्यूनतम- 8.9
रीवा -अधिकतम- 24न्यूनतम- 10
उज्जैन- अधिकतम- 19न्यूनतम- 10
मंदसौर-अधिकतम- 21न्यूनतम- 6
गुना- अधिकतम- 22न्यूनतम- 7
भोपाल– अधिकतम-19.3 न्यूनतम-7.8
उज्जैन अधिकतम 20, न्यूनतम 7
टीकमगढ़- न्यूनतम 6 डिग्री,अधिकतम तापमान 21 डिग्री
मण्डला- अधिकतम 27 और 13
उमरिया अधिकतम 25, न्यूनतम 10
दतिया में आज भी कड़ाके की ठंड रही. यहां का न्यूनतम तापमान आज 2.0 पर रहा जबकि अधिकतम 20.4 डिग्री दर्ज किया गया. सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई. लोग ठंड से बचने के लिए चाय और अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए. ठंड के कारण सड़कों पर कर्फ्यू सा लगा रहा. लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकले.