Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरगोन21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
2021 में हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन किया जाएगा। विश्व के अधिकांश देशों में कोरोना महामारी के कारण श्रद्धालुओं का गंगा स्थान व देव दर्शन के लिए हरिद्वार पहुंचना संभव नहीं हो सकेगा। धार्मिक आयोजन का सनातनियों को पुण्य लाभ पहुंचाने के लिए गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की योजना हर-हर गंगे, घर-घर गंगे हरिद्वार आया आपके द्वार का लाभ पहुंचाने के लिए गायत्री परिजन अभियान चलाएंगे। शांतिकुंज हरिद्वार के केंद्रीय प्रतिनिधि योगेंद्र गिरी ने नगर के गायत्री शक्तिपीठ पर पहुंचकर अभियान की जानकारी देते कहा हरिद्वार गंगा स्नान व देव दर्शन का लाभ श्रद्धालुओं को उनके घर पर ही सुलभ कराना है। गायत्री परिवार द्वारा चयनित ग्रामों में 24 से अधिक घरों में निर्धारित समय पर एक साथ गायत्री महायज्ञ के माध्यम से गंगा जल, सत्साहित्य व देव स्थापना की जाएगी। गायत्री शक्तिपीठ पर अभियान की एक दिनी तहसील स्तरीय कार्यशाला को जिला प्रतिनिधि रामलाल ने पटेल संबोधित किया।