Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देवास9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सुबह छाया रहा कोहरा।
- अरब सागर से नमी आने से 2 और तीन जनवरी के बीच हल्के बादल और बूंदाबांदी के बन रहे आसार
हवा की दिशा बदलने से माैसम अचानक बदल गया है। तापमान में एकदम से गिरावट आई है। मंगलवार काे दिन का तापमान 20 डिग्री और रात का तापमान 6 डिग्री था, ऐसे में दिन में धूप हाेने के बाद भी ठंड महसूस हाेती रही, वहीं शाम काे पांच बजे के बाद हवा और सर्द हाे गयी। माैसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दाे दिन और शीतलहर चलेगी, वहीं दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। नए साल में दाे और तीन जनवरी काे हल्के बादल छा सकते हैं। जिले के कुछ हिस्साें में बूंदाबांदी भी हाे सकती है।
माैसम विशेषज्ञ डाॅ जीडी मिश्रा के मुताबिक उत्तर भारत में जबरदस्त बर्फबारी हाेने के कारण तापमान में गिरावट आई है। हवा ही दिशा भी उत्तरी हाे गयी है। आने वाले एक दाे दिन और ऐसी ही स्थिति रह सकती है। इसके बाद माैसम में बदलाव आएगा और तापमान बढ़ेगा। इधर, जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर काे देखते हुए एडवाइजरी जारी की गयी है, जिसमें यह बताया गया है कि शीतलहर में किस प्रकार की एहतियात बरती जा रही है।
एमजी राेड पर कम हुई चहल पहल : दाे दिन से चल रही शीतलहर ने आम जन-जीवन प्रभावित कर दिया है। लाेग समय से पहले घराें में पहुंचने लगे हैं, वहीं भीड़भाड़ वाले चाैपाटी और एमजी राेड रात 9 बजे से सुनसान हाेने लगा है। शीतलहर से हाड़कांपने वाली ठंड ने लाेगाें काे कंपकपा दिया है। ठंड से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सलाह भी जारी की है। रात का तापमान काफी कम हाेने से मंगलवार सुबह-सुबह ओस की बूंदें जम गई, जिससे आलू, बटला व चना फसल में नुकसान की संभावना बढ़ गई है। किसान लाेकेंद्रसिंह राजपूत व मनाेज कुशवाह ने बताया, फसलाें में पाले का असर 24 घंटे बाद दिखाई देगा, तब पता चलेगा कि फसलाें में नुकसान हुआ है या नहीं।
शीत लहर के समय क्या करें
पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहनें। इस समय चुस्त कपड़े नहीं पहनें, यह रक्त संचार को कम करते हैं, इसलिये हल्के ढीले-ढाले एवं सूती कपड़े पहनें। जितना संभव हो घर के अंदर ही रहें।
दिन के पारे में आएगी गिरावट
हवा की दिशा बदलने से देवास व आसपास क्षेत्र में दाे दिन शीतलहर रहेगी। रात का पारा पांच से छह डिग्री के बीच रह सकता है। दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।
-डाॅ जीडी मिश्रा, माैसम विशेषज्ञ