राष्ट्रीय गोकुल मिशन: प्रदेश का पहला पशु प्रजनन केंद्र सागर के रतौना में, देशी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण

राष्ट्रीय गोकुल मिशन: प्रदेश का पहला पशु प्रजनन केंद्र सागर के रतौना में, देशी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • State’s First Animal Breeding Center In Ratona, Cows Of Indigenous Breed Will Be Protected

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कार्यक्रम के दौरान पशु प्रजनन और कृषक एवं कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्र का मंत्री ने निरीक्षण भी किया।

राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत प्रदेश का पहला पशु प्रजनन और कृषक एवं कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केन्द्र सागर के रतौना में शुरू किया गया है। 15 करोड़ की लागत से तैयार किए गए केन्द्र का शुभारंभ बुधवार को प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने किया।

यहां 9 करोड़ 70 लाख की लागत से पशु प्रजनन प्रक्षेत्र, 5 करोड़ से कृषक एवं कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण संस्थान, छात्रावास, प्रशासनिक भवन और पशु शेड तैयार किया गया है। इसका लोकार्पण पशुपालन मंत्री ने किया। कार्यक्रम में उन्होंने 15 गो-शालाओं के संचालन के लिए 14 लाख 70 हजार रुपए की राशि चेक के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को वितरित की।

13 राज्यों में 20 जगह शुरू हुआ मिशन

गोकुल ग्राम रतौना में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री पटेल ने कहा, देश में 13 राज्यों में 20 जगह गोकुल मिशन शुरू किया गया है, जिसमें बुंदेलखंड के सागर जिले के रतौना का चयन किया गया है। कृषि प्रधान देश में गो-माता का महत्वपूर्ण स्थान है। गो-माता को जितना भोजन देते हैं, वह बदले में कई गुना दूध देती हैं। इससे यहां के पशुपालकों को लाभ मिलेगा। देसी गायों की नस्ल सुधार व दूध उत्पादन में वृद्धि के लिए कार्य किए जाएंगे। इससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा, प्रदेश में गो-कैबिनेट का गठन किया गया है। विधायक ने रतौना में वेटरनरी कॉलेज खोलने की जरूरत भी बताई।

देश में मप्र तीसरे स्थान पर

प्रबंध संचालक एचबीएस भदौरिया ने कहा, गोकुल मिशन से बुंदेलखंड के किसानों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा डॉ. वर्मा, डॉ. आरपी यादव, डॉ. डीडी चढ़ार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Source link