शाहिद अफरीदी ने कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगला है. (फोटो- @SAfridiOfficial)
पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने कहा है कि ‘भारतीय कब्जे वाले कश्मीर’ में भारत ने उत्पीड़न के सभी स्तरों को पार कर लिया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 30, 2020, 1:01 PM IST
उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी से केपीएल का समर्थन करने का अनुरोध करता हूं. मैं खेल के अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कश्मीर में काम करूंगा. अगर मैच कश्मीर के अंदर होते हैं, तो इससे फायदा होगा. मेरे लिए लीग का ब्रांड एंबेसडर होना सम्मान की बात है. मैं कश्मीरी बच्चों को क्रिकेट में लाऊंगा और वहां एक क्रिकेट अकादमी स्थापित करूंगा. मेरा फाउंडेशन अच्छी प्रतिभाओं का समर्थन करेगा.”
भारत पर लगाया बेतुका आरोप
हालांकि क्रिकेट के इतर बात करते हुए अफरीदी ने इसे राजनीतिक भाषण बना दिया. उन्होंने कहा कि ‘भारतीय कब्जे वाले कश्मीर’ में भारत ने उत्पीड़न के सभी स्तरों को पार कर लिया है. अगर दुनिया में कहीं भी अन्याय होते हुए देखते हैं तो हमें अपनी आवाज उठानी चाहिए. निश्चित रूप से वह समय आएगा जब कश्मीरी मुक्त होंगे. कश्मीरियों के अधिकारों के लिए बार-बार आवाज उठाना शासकों की जिम्मेदारी है.यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला तीसरा मुकाबला होगा पिंक टेस्ट
केपीएल के ब्रांड अंबेडसर बने शाहिद अफरीदी
केपीएल के अध्यक्ष आरिफ मलिक ने कहा, “हजारों युवा ट्रॉयल्स में भाग लेंगे. केपीएल के माध्यम से युवा खिलाड़ी घरेलू टीम और फिर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलेंगे. केपीएल के दौरान फंड रेजिंग भी किया जाएगा.”
मलिक ने आगे कहा, “केपीएल का लक्ष्य क्रिकेट की गतिविधियों के साथ सामाजिक विकास को रेखांकित करना है जिससे एक ऐसा मंच तैयार हो जो कश्मीर के लोगों और उसकी जमीन को भी शामिल करें.” केपीएल ने शाहिद अफरीदी फाउंडेशन के साथ समाज में पिछड़े लोगों के जीवन को बदलने के उद्देश्य से एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं. केपीएल अध्यक्ष आरिफ मलिक ने कहा है कि लीग के लिए हमारे पास ब्रांड एंबेसडर के रूप में अफरीदी हैं और उनके पास पहले से ही कश्मीर और इसके लोगों के लिए सहानुभूति है.