- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Severe Cold In Madhya Pradesh, Mercury Below 8 Degree In 17 Districts, 7.8 Degree In Bhaepal
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत
- शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत
- राजधानी में दिन का तापमान भी 19.3 डिग्री, सामान्य से 6 डिग्री कम
पहाड़ों में बर्फबारी के बाद समूचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। इसका असर मप्र पर दिखाई दे रहा है। प्रदेश का 70 फीसदी हिस्सा कड़ाके की ठंड से ठिठुर गया है।
भाेपाल समेत 17 जिलाें में रात का तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया। राजधानी में मंगलवार काे दिन का तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री नीचे 19.3 डिग्री पर पहुंच गया। यह काेल्ड डे रहा। उज्जैन समेत 5 अन्य जिलाें में भी काेल्ड डे रहा। इंदाैर व धार में सीवियर काेल्ड डे रहा। भाेपाल में रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।
माैसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि इंदाैर में दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में दिन भर खासी ठंडक रही। प्रदेश भर में रात का सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दतिया में दर्ज किया गया।
ऐसी ठंड की यह है खास वजह
पांडे के मुताबिक हवा का रुख उत्तरी है। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी के बाद अब वहां बर्फ पिघलने लगी है। यह बर्फीली हवा ही यहां सीधी पहुंच रही है। उत्तर भारत में अभी हवा के ऊपरी हिस्से में ऐसा काेई भी चक्रवात नहीं है, जाे इस सर्द हवा काे राेक सके ।
आज शीतलहर के आसार
पांडे ने बताया कि बुधवार काे भाेपाल, ग्वालियर-चंबल संभागाें एवं उज्जैन, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसाैर, राजगढ़, सीहाेर, रायसेन, इंदाैर व धार जिलाें में शीतलहर चलने का अनुमान है।
क्या हाेता है काेल्ड डे और सीवियर काेल्ड डे- माैसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक जब दिन का तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री कम हाे और रात का तापमान 10 डिग्री या उससे कम हाे ताे काेल्ड डे हाेता है। दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री या उससे भी कम हाे और रात का तापमान 10 डिग्री सया उससे कम हाे ताे सीवियर काेल्ड डे हाेता है।
दतिया में 3.2 डिग्री, प्रदेश में सबसे ठंडा
- ग्वालियर 3.8
- शाजापुर 4.4
- गुना 4.5
- नाैगांव 4.5
- राजगढ़ 4.8
- पचमढ़ी 5.0
- धार 5.4
- रायसेन 5.5
- टीकमगढ़ 5.7
- खजुराहाे 6.4
- रतलाम 6.4
- सागर 6.7
- खरगाेन 7.0
- मंडला 7.6
- रीवा 7.6
- भाेपाल 7.8