- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Ayodhya Ram Mandir Construction Donation Drive ; VHP President Alok Kumar Today In Madhya Pradesh Bhopal
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
BHP के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार आज भोपाल प्रवास पर हैं।
- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान शुरू
- रामधुन, प्रभातफेरी, श्रीराम यात्रा से जनजागरण, कई जिलों में राम रथ तैयार
अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए 15 जनवरी से 14 फरवरी 2021 तक मध्य प्रदेश में जन-जन को जोड़कर निधि समर्पण के अंतर्गत राशि संग्रह की जानी है, इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद (BHP) के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार आज भोपाल प्रवास पर रहेंगे। वे अब तक की न्यास द्वारा की गई तैयारियों एवं मंदिर निर्माण संबंधी कार्य योजना पत्रकारों से साझा करेंगे।
असल में, विहिप मध्य प्रदेश से सवा करोड़ परिवारों से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के लिए निधि समर्पण कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए एक दिन पहले विहिप के अखिल भारतीय संगठन महामंत्री और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के निधि समर्पण अभियान के केंद्रीय सह अभियान प्रमुख विनायक राव एक दिन के लिए भोपाल आए थे।
प्रांत सह अभियान प्रमुख ओम प्रकाश सिसोदिया ने बताया कि पूरे निधि समर्पण कार्यक्रम का उद्देश्य समस्त हिन्दू समाज को भव्य राम मंदिर निर्माण से सीधे जोड़ना है, इसे लेकर विस्तृत योजना बनी है और हम मध्य भारत प्रांत और संपूर्ण प्रदेश में प्रत्येक सनातन घर तक संपर्क करने की तैयारी कर रहे हैं। हम यहां 30 दिन में निधि संग्रह कर संपूर्ण निधि का हिसाब एकत्र कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को भेजेंगे। इसकी विस्तृत जानकारी एवं आगे की तैयारी के बारे में विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बुधवार दोपहर 01 बजे विश्व संवाद केंद्र शिवाजी नगर में बताएंगे।
सिसोदिया ने कहा कि मध्य भारत प्रांत में 24 जिला केंद्रों पर प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह को लेकर कार्यालय खोले जा चुके हैं। कार्यकर्ता एवं हिन्दू समाज के लोग इस बीच जगह-जगह निधि संग्रह के साथ ही श्रीराम धुन के आयोजन, प्रात: संकीर्तन फेरी, भजन संध्या जैसे भगवत भक्ति से पूर्ण आयोजन करने जा रहे हैं।
महिलाएं भी अपना योगदान देंगी
इसी के साथ बड़ी संख्या में इस निधि संग्रह में मातृ शक्ति भी अपना योगदान देने जा रही है। प्रांतभर में महिला संपर्क अभियान शुरू हुआ है। इसके अलावा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के निधि समर्पण अभियान में 12 जनवरी 2021 को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर जनजागरण के निमित्त प्रांत के अधिकतम स्थानों पर सामूहिक आरती व स्वामी जी के विचारों को घर-घर पहुंचाने के लिए हम सभी जुटने जा रहे हैं।
डॉक्यूमेंट्री तैयार, अक्षय कुमार ने काम किया
सिसोदिया ने कहा कि जिलों में जनजागरण के लिए श्रीराम रथ तैयार हुए हैं। साथ ही इस निधि समर्पण अभियान के व्यापक प्रचार के लिये प्रसिद्ध निर्देशक, चाणक्य सीरियल के निर्माता डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मिलकर संक्षिप्त इतिहास और भूमिका के बारे में एक वृतचित्र (डाक्यूमेंट्री) तैयार की, जो जल्दी ही आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी। राज्य में निधि समर्पण का कार्य 15 जनवरी से शुरू किया जाएगा।