नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चल रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज बेहद रोमांचक दौर में पहुंच चुकी है. दोनों ही टीमों ने 1-1 मैच जीत लिया है लेकिन अब इस सीरीज पर कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है, जिसे लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा फैसला लिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जानकारी दी है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अगले कुछ दिन और मेलबर्न में ही अभ्यास करेंगे और सात जनवरी से एससीजी पर शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से तीन दिन पहले ही सिडनी जायेंगी . (साभार-एपी)