Shehnaaz Gill के ‘त्वाडा कुत्ता टॉमी’ पर थिरके ‘गब्बर’ Shikhar Dhawan, देखें Viral Video

Shehnaaz Gill के ‘त्वाडा कुत्ता टॉमी’ पर थिरके ‘गब्बर’ Shikhar Dhawan, देखें Viral Video


नई दिल्ली: भारतीय टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. टी20 और वनडे सीरीज के बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट भी खेला जा चुका है. पहले टेस्ट में जहां टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, वहीं दूसरे ओर मेलबर्न टेस्ट में कंगारुओं को मुंह की खानी पड़ी. 

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया ने टी20 सीरीज पर कब्जा जमाया था. 

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने इस दौरे पर 74, 30, 16, 1, 52 और 28 रनों की पारियां खेली थीं. अब जहां टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है वहीं धवन टेस्ट टीम का हिस्सा न होने की वजह से भारत लौट आए हैं. 

S. Sreesanth की क्रिकेट टीम में वापसी, वीडियो शेयर कर डाला Emotional पोस्ट

इसी बीच धवन (Shikhar Dhawan) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव नजर आ रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. टीम इंडिया के गब्बर इस वीडियो में बिग बॉस फेम शहनाज गिल का एक मशहूर डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में  शहनाज गिल का डायलॉग ‘त्वाडा कुत्ता टॉमी’ ट्रेंड में था.

 

शिखर धवन ने इसी डायलॉग पर ये वीडियो बनाया है और इसमें वो अपने कुत्तों के साथ डांस करते हुए हुए नजर आ रहे हैं. फैंस उनके इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो रही है. 

बता दें कि धवन (Shikhar Dhawan) ने 2018 के बाद से टीम इंडिया की ओर से कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है. वह वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम के नियमित सदस्य हैं, लेकिन टेस्ट टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं.





Source link