जानिए Toyota के इस डिस्काउंट के बारें में सबकुछ
Toyota अपनी Fortuner, Innova, Toyota Glanza और Toyota Yaris के अलग-अलग वेरियंट्स पर 20% का डिस्काउंट दे रही है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 30, 2020, 5:55 AM IST
इन जगहों पर मिल रहा यह डिस्काउंट
वहीं तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भी बाढ़ की समस्या से टोयोटा की कारों को थोड़ा-बहुत नुकसान पहुंचा है और कंपनी बाढ़ प्रभावित कारों को डिस्काउंट के साथ बेच रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभावित कारों में Glanza, Innova Crysta और Fortuner शामिल हैं. कंपनी इन कारों पर वॉरंटी और इनवॉयस नहीं दे रही है.
इस शोरूम पर मिल रहा ऑफरहैदराबाद के बहादुरगुड़ा में मल्लेश्वरी कॉम्प्लेक्स स्थित टोयोटा डीलरशिप पर टोयोटा की चारों धांसू कारें 20 पर्सेंट ऑफ पर मिल रही है. डिस्काउंट एक्स शोरूम प्राइस पर है. हालांकि, कार की खरीद पर इंश्योरेंस, टेंपररी रजिस्ट्रेशन चार्ज, फास्ट टैग और हैंडलिंग चार्ज कंपलसरी है.
ये भी पढ़ें : Renault का धमाकेदार ऑफर! Kwid की खरीद पर मिल रही बंपर छूट…
जनवरी 2021 से ये कंपनियां बढाएंगी दाम
ऑटोमोबाइल कंपनियां जनवरी 2021 से अपने कई मॉडल के दाम बढ़ाने का मन बना चुकी है. महिंद्रा के बाद Renault और एमजी मोटर MG Motor ने जनवरी से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है. बता दें कि रेनॉ इंडिया अगले महीने से अपने हर मॉडल की कीमतों में 28,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने जा रही है. इसी तरह, एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने कहा कि वह अगले साल जनवरी से अपनी कारों की कीमत तीन प्रतिशत तक बढ़ाएगी.