- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Indore (Madhya Pradesh) Weather Report Today Update | MP District Wise Winter Weather Forecast News; Bhopal Jabalpur Gwalior Indor Rewa
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में बुधवार में दिन का पारा 18 डिग्री तक आ गया। दिन भर हवाएं चलने से लोगों को ज्यादा ठंड लगी। यह दृश्य भोपाल के कलियासोत डेम का बुधवार शाम 4:30 बजे का है।
- मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा
उत्तर में बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ रही है। इस कारण प्रदेश की राजधानी भोपाल में 6 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। वर्ष 2014 में दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया था, लेकिन बुधवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दोनों में महज 8 डिग्री का अंतर रहा। यह बीते 6 साल में सबसे कम है। इधर, प्रदेश में ग्वालियर की रात सबसे ज्यादा सर्द रही। यहां रात का पारा पांच से नीचे 4.4 डिग्री पर आ गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि अब भी इसी तरह मौसम में ठंड बन रही रहेगी। 4 जनवरी के बाद ही इसमें कुछ राहत हो सकती है।
हवाओं ने कराया ठंडी का एहसास
वैज्ञानिक मिश्रा ने बताया कि बुधवार को तेज गति से हवाएं चल रहीं थी। इसलिए लोगों को ठंड का एहसास हुआ। हालांकि मंगलवार और बुधवार की रात का तापमान 10 के करीब बना रहा, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण बुधवार को लोगों को ज्यादा ठंड लगी। ग्वालियर में तो कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर तक रह गई। जबकि प्रदेश के अन्य इलाकों में कोहरा तो नहीं रहा, लेकिन हवाओं की रफ्तार 2 किमी प्रतिघंटा से लेकर 20 किमी प्रतिघंटा तक रही।
सबसे सर्द रात वाले शहर
शहर | न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में |
ग्वालियर | 4.4 |
नौगांव | 5.2 |
पचमढ़ी | 5.8 |
खरगौन | 6.4 |
महानगरों में न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
शहर | न्यूनतम तापमान |
भोपाल | 9.9 |
ग्वालियर | 4.4 |
इंदौर | 9.4 |
जबलपुर | 10.0 |