न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 101 रनों से हराया है.
चोटिल होने के बावजूद नील वैगनर (Neil Wagner) ने पाकिस्तान (Paksitan) के खिलाफ पहली पारी में 21 और दूसरी में 28 ओवर डाले.
विलियमसन-रिजवान ने की तारीफ
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने वैगनर की तारीफ करते हुए कहा, “उसका कितना बड़ा दिल है कि फ्रेक्चर और दर्द सहते हुए भी उसने गेंदबाजी की. इंजेक्शन का असर होने पर उसे गेंद दी जा रही थी. यह अलग ही तरह का अनुभव था, हम सभी के लिए.” पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भी वैगनर की प्रशंसा की. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैंने केन विलियमसन को कहा कि वह (वैगनर) पागल है. मुझे पता है कि न्यूजीलैंड को उस पर बहुत गर्व है, उसने आक्रामकता के साथ इतनी अच्छी गेंदबाजी की.”
यह भी पढ़ें:आईसीसी ने एमएस धोनी को दशक की टी20 टीम में चुना तो आकाश चोपड़ा ने खड़े किए सवाल
IND vs AUS: पूर्व मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने रोहित शर्मा पर दिया बड़ा बयान, ओपनिंग को लेकर कही ये बात
टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर काबिज हैं वैगनर
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वैगनर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर काबिज हैं. वैगनर ने अब तक 51 टेस्ट मैचों में 219 विकेट चटकाया है. उन्होंने नौ बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. 34 साल का यह गेंदबाज कीवी टेस्ट टीम का नियमित खिलाड़ी है.