फर्जी रजिस्ट्री का आरोपी गिरफ्तार: गणेश सेन की जमीन को गणेश दुबे बनकर फर्जी तरीके से अपने नाम कराया, फिर कर दी दूसरे को रजिस्ट्री

फर्जी रजिस्ट्री का आरोपी गिरफ्तार: गणेश सेन की जमीन को गणेश दुबे बनकर फर्जी तरीके से अपने नाम कराया, फिर कर दी दूसरे को रजिस्ट्री


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

माढ़ोताल थाना

  • माढ़ोताल पुलिस ने मुख्य आरोपी को रिश्तेदार के घर से दबोचा
  • गिरफ्तारी पर एसपी ने घोषित किया था चार हजार का इनाम

करमेता माढ़ोताल स्थित 1200 वर्गफीट पुस्तैनी मकान को जालसाजों ने फर्जी तरीके से पहले अपने नाम कराया और फिर उसे दूसरे के नाम पर रजिस्ट्री कर दी। पीड़ित को जानकारी हुई तो उसने पता लगाया। मालूम चला कि गणेश दुबे ने सेन बनकर पहले जमीन का नामांतरण अपने नाम कराया और फिर रजिस्ट्री कर दी।

आरोपी के खिलाफ माढ़ोताल पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। तब से मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर चार हजार का इनाम घोषित था। गुरुवार को माढोताल पुलिस ने उसे पनागर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी स्वामी बनकर करा लिया नामांतरण
जानकारी के अनुसार नारायण नगर गढ़ा निवासी ओमकार सेन की करमेता में 1200 वर्ग फीट जमीन पर पुस्तैनी मकान है। इस पर उसका ही कब्जा है। इस मकान को दरगाह रोड गुरुदेव कॉलोनी निवासी गणेश प्रसाद दुबे ने फर्जी स्वामी बनकर न्यायालय तहसीलदार पनागर से नामांतरण करा लिया।

फिर उसने फर्जी कूट रचना कर इस मकान को संजीव कुमार चौबे के नाम पर बेच दिया। जांच पर पुलिस ने गणेश दुबे, संजीव चौबे, सत्यम शुक्ला, संजय विश्वकर्मा के द्वारा फर्जीवाड़ा करना पाया। सभी के खिलाफ माढ़ोताल पुलिस ने 27 अगस्त को धारा 420,467,468,471, भादवि का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था।
मुख्य आरोपी छिपा था रिश्तेदार के घर
इस मामले में माढ़ोताल पुलिस ने तीन आरोपी शारदा विहार कॉलोनी निवासी सत्यम शुक्ला, विश्वकर्मा काॅलोनी माढ़ोताल निवासी संजय विश्वकर्मा और कंकाली मोहल्ला सिहोरा निवासी जगदीश प्रसाद मेहरा उर्फ गणेश दुबे को गिरफ्तार कर लिया था।

जबकि मुख्य आरोपी करमेता निवासी संजीव चौबे फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर चार हजार का इनाम एसपी ने घोषित किया था। पुलिस को बुधवार रात को सूचना मिली कि संजीव चौबे पनागर निवासी रिश्तेदार ओमकार चौबे के यहां छिपा है। पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।



Source link