सर्दी का असर तेज: बादलों से रात का तापमान बढ़ा; रात का तापमान 12.5 डिग्री, दिन में चली शीतलहर

सर्दी का असर तेज: बादलों से रात का तापमान बढ़ा; रात का तापमान 12.5 डिग्री, दिन में चली शीतलहर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शीतलहर चलने के बीच बादल छाने से दिन और रात का तापमान बढ़ा है। रात का तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया है। एक रात पहले 11.4 डिग्री था। एक डिग्री तापमान बढ़ा है। वहीं दिन का तापमान 23.9 डिग्री दर्ज हुआ है। एक दिन पहले तापमान 23 डिग्री था। यानी 0.9 डिग्री तापमान बढ़ा है। दिन में भी बादल छाए रहे। इस दाैरान शीतलहर चली, लेकिन हवा की रफ्तार एक दिन पहले की तुलना में कम थी।

रफ्तार 4 से 5 किमी प्रतिघंटे रही। माैसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के अनुसार अभी तापमान ऐसे ही कम ज्यादा हाेगा। बादल हटने के बाद कड़ाके की ठंड रहेगी। इससे तापमान कम हाेगा। ठंड का प्रमुख समय अब चल रहा है। अगले एक माह तक कड़ाके की ठंड रहेगी। 15 फरवरी के बाद कुछ राहत मिल सकती है।

पचमढ़ी में गिरा तापमान : पचमढ़ी में तापमान कम हाे रहा है। रात का तापमान 4.8 डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले तापमान 5 डिग्री था। दिन का तापमान 24 डिग्री रहा। यहां सैलानी ठंड का लुत्फ उठा रहे हैं। नए साल के स्वागत के लिए तैयारी चल रही है।



Source link