हरदा: किसानों के ठग गिरफ्तार, 2 करोड़ का माल लेकर नहीं दिया था पैसा

हरदा: किसानों के ठग गिरफ्तार, 2 करोड़ का माल लेकर नहीं दिया था पैसा


देवास में एक कंपनी ने किसानों को 2 करोड़ का चूना लगाया है. ( फाइल फोटो)

हरदा प्रशासन ने किसानों से ठगी करने वाले खोजा ट्रेडर्स के मालिकों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने कई किसानों से करीब 2 करोड़ का माल ले लिया था. लेकिन, भुगतान नहीं किया.



  • Last Updated:
    December 31, 2020, 4:12 PM IST

हरदा. जिले के कई किसानों से 2 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले खोजा ट्रेडर्स के संचालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन किसानों को नए द फार्मर प्रोड्यूसर ट्रेड एंड कामर्स (प्रमोशन एंड फैसिलिटेशन) एक्ट 2020 के तहत गिरफ्तार किया गया है. इन्होंने किसानों से उपज खरीदने के बाद भुगतान नहीं किया था. इसे लेकर किसानों ने प्रशासन से  मांग की थी कि मामले को जल्द निपटाया जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए.

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा श्रुति अग्रवाल ने बताया कि 11 किसानों ने 29 दिसंबर को सुरेश पिता नारायण खोजा एवं पवन पिता नारायण खोजा निवासी खातेगांव जिला देवास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी. आरोप था कि दोनों ने कृषि उपज का भुगतान नहीं किया है. किसानों ने भुगतान कराने तथा संबंधितों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने की मांग की गई थी. शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए द फार्मर प्रोड्यूसर ट्रेड एंड कामर्स (प्रमोशन एंड फैसिलिटेशन) एक्ट 2020 तहत निर्धारित प्रारूप में आवेदन लेने के लिए सभी किसानों को कोर्ट बुलाया गया.

कलेक्टर ने कहा- शिकायती आवेदन मिलते ही तत्काल कार्रवाई की

सूचना मिलते ही दो किसान कोर्ट पहुंचे और निर्धारित प्रारूप में लिखित शिकायत दी. शिकायत के आधार पर तत्काल आरसीएमएस पोर्टल में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया. प्रशासन ने बाकी किसानों को भी अधिनियम अनुसार निर्धारित प्रारूप में आवेदन देने के लिए कहा गया है. मामले पर कलेक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि आवेदन मिलने पर तत्काल शिकायत एसडीएम को भेजी गई थी. राजस्व न्यायलय में मामला दर्ज होने के बाद किसानों को जल्द भुगतान कराने के प्रयास किए जाएंगे. आरोपी व्यापारी सुरेश खोजा और पवन खोजा को गिरफ्तार कर लिया गया.मंत्री ने कहा- कृषि कानून किसानों के हित में

दूसरी और प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मामला जानकारी में आते ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. उन्होंने कहा कि हरदा प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई कर कृषि कानून में प्रकरण दर्ज किया है. नवीन कृषि कानून किसान के हित में हैं. कृषि कानून से किसानों को उपज बेचने के विकल्प मिलेंगे.

ये है मामला- किसानों को नहीं मिला पैसा

खातेगांव की खोजा ट्रेडर्स के व्यापारी सुरेश और पवन ने हरदा और देवास जिले के लगभग 200 किसानो से मुंग, चना और सोयाबीन उपज खरीदी थी. व्यापारियों ने लंबे समय बाद भी उसका भुगतान नहीं किया. इस मामले में हरदा जिले के 30 पीड़ित किसानों ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की थी. जांच में सामने आया कि हरदा जिले के 19 किसानो से 1131 क्विंटल डालर चना, 1291 क्विंटल मूंग खरीदी थी. खरीदी गई उपज का मूल्य करीब-करीब 2 करोड़ था, जिसका भुगतान व्यापारी ने नहीं किया.








Source link