डेविड वॉर्नर अनफिट हैं लेकिन फिर भी सिडनी टेस्ट में खेलेंगे (David Warner/Instagram)
मेलबर्न में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) को 8 विकेट से हरा दिया जिसके बाद सीरीज 1-1 से बराबर हो गई, अब सिडनी टेस्ट में मजबूत टीम उतारने के लिए मेजबान टीम अनफिट खिलाड़ी को भी मौका दे सकती है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 31, 2020, 2:44 PM IST
मैकडोनाल्ड ने कहा-वॉर्नर पूरी तरह फिट नहीं
मैकडोनाल्ड ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,’ यही एकमात्र विकल्प है . हो सकता है कि वॉर्नर सौ प्रतिशत फिट नहीं हो क्योंकि वो चोट से लौट रहा है . जब तक वह मैदान पर नहीं उतरता , पता नहीं चलेगा . अगर वह 90 . 95 प्रतिशत भी फिट है और मैदान पर जाकर खेल सकता है तो खेलेगा . कोच उससे इस बारे में जरूर बात करेंगे .’ मेलबर्न टेस्ट में मिली हार के बाद वॉर्नर और विल पुकोवस्की को टीम में शामिल किया गया है . मैकडोनाल्ड ने कहा ,’ वॉर्नर को पूरी उम्मीद है कि वह खेलेगा . यह हमारे लिये अच्छी खबर है . वह वापसी को लेकर रोमांचित है और हम भी . सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहते हुए चोटिल होने से खराब कुछ नहीं , जैसा उसके साथ हुआ .’ वहीं उभरते सितारे पुकोवस्की को अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी . मैकडोनाल्ड ने कहा ,’ उसके सारे जरूरी टेस्ट होंगे जिसके बाद ही वह चयन के लिये उपलब्ध होगा . बल्लेबाजी में गहराई जरूरी है जो उनके आने से मिलेगी .’
भारत में क्रिकेट खेलने के लिए BCCI ने जारी किये नए नियम, उल्लंघन करने पर मिलेगी कड़ी सजास्टीव स्मिथ की फॉर्म खराब नहीं
स्टीव स्मिथ के खराब फॉर्म के बारे में उन्होंने कहा ,’ मैं इतनी जल्दी कोई आकलन नहीं करना चाहूंगा . उसने नेट्स पर उम्दा बल्लेबाजी की .’ यह पूछने पर कि क्या बायो बबल में रहने का उन पर असर पड़ रहा है, उन्होंने कहा ,’ नहीं . हमने यूएई में राजस्थान रॉयल्स के लिये आईपीएल में साथ काम किया लेकिन उसका स्मिथ के फॉर्म से कोई सरोकार नहीं है .’ उन्होंने कहा ,’ आम तौर पर क्रिसमस के समय सभी परिवार के साथ रहना चाहते हैं . जस्टिन (लैंगर) ने इस पर बात भी की . कुछ खिलाड़ियों और स्टाफ को क्रिसमस के समय परिवार से दूर रहना पड़ा जो आदर्श स्थिति नहीं थी .’ उन्होंने कहा ,’ऐसे में वापसी करना मुश्किल होता है . दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ऐसा कर पाते हैं . स्मिथ सिडनी में वापसी करेगा .’