कोरोना के कारण वनडे सीरीज को स्थगित कर दिया गया है
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि अब यह सीरीज अगले सीजन में होगी. जबकि पहले यह जनवरी में ही होने वाली थी
- News18Hindi
- Last Updated:
December 31, 2020, 9:01 AM IST
भारत ने अपना पिछला मुकाबला मार्च में टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला खेला था, जहां टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉक्ले ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम अगले सीजन भारत की मेजबानी करेगी. हम अगले सीजन के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक विस्तारित शेड्यूल देने की उम्मीद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि हम भारत की इस सीजन मेजबानी कर पाएंगे. मगर दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के चलते हमें इस सीरीज को स्थगित करना जरूरी हो गया.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को कैनबरा में खेला जाना था. बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेटर्स की मैदान पर वापसी के लिए यूएई में हुए आईपीएल के दौरान ही महिला टी20 चैलेंज टूर्नामेंट का आयोजन किया था, जिसमें स्मृति मंधाना की अगुआई वाली ट्रेलब्लेजर्स ने खिताब पर कब्जा किया था.यह भी पढ़ें :
IND vs AUS: पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने स्टोक्स से की जडेजा की तुलना, कहा-लोग करते हैं गलती
IND vs AUS: सिडनी के मौसम को लेकर डरे डेविड वॉर्नर, तस्वीर शेयर करके कहा- काश ये गलत हो
स्थगित की गई सीरीज की तारीख और स्थान के बारे में पुष्टि जल्द ही की जाएगी. फिलहाल अभी ऑस्ट्रेलिया भारत की पुरुष टीम की मेजबानी कर रहा है. भारत ने मेजबान के खिलाफ तीन वनडे, तीन टी20 मैचों की सीरीज खेल ली है और चार टेस्ट मैचों की सीरीज अभी 11 से बराबरी पर चल रही है.