अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 112 रन बनाए हैं.
लंबे समय तक अजिंक्य रहाणे के कोच और मेंटर रहने वाले प्रवीण आमरे ने कहा कि रहाणे कहीं पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. उनके लिए हमेशा ही टीम पहले है
- News18Hindi
- Last Updated:
December 31, 2020, 6:07 AM IST
रहाणे के लंबे समय तक कोच और मेंटर रहे प्रवीण आमरे ने भी उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि उनके स्टूडेंट ने कप्तान की भूमिका को अच्छे से निभाया. उन्होंने कहा कि यदि उनसे पूछा जाए तो उन्होंने सिर्फ बल्लेबाज रहाणे के साथ काम किया. कप्तानी या नेतृत्व करने की क्षमता उनकी खुद की है. विराट कप्तान हैं और जब वे यहां पर नहीं हैं तो रहाणे ने जिम्मेदारी ली. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए आमरे ने कहा कि इसीलिए मैं कप्तान अजिंक्य बनने के लिए पूरा श्रेय अजिंक्य रहाणे को ही दूंगा. उन्होंने कहा कि अजिंक्य रहाणे योजनाओं के साथ हमेशा तैयार रहते हैं. वह नंबर एक से नंबर 6 तक कहीं पर भी अच्छे से बल्लेबाजी कर सकते हैं. उनके लिए हमेशा टीम पहले है.
यह भी पढ़ें :
IND VS AUS: सचिन तेंदुलकर ने बताया अजिंक्य रहाणे को ‘आक्रामक’, खुद बताई वजहIND VS AUS: भारतीय टीम से जुड़े रोहित शर्मा, खिलाड़ियों ने लगाया गले लेकिन रवि शास्त्री ने किया ये कमेंट
नए खिलाड़ी का समर्थन करना रहाणे की सबसे अच्छी चीज
आमरे ने रहाणे की तारीफ करते हुए कहा की रहाणे में जो सबसे शानदार चीज लगी, वह यह थी कि कैसे उन्होंने दो नए खिलाड़ियों का समर्थन किया. उन्होंने मेलबर्न में बड़े मैच में डेब्यू करने वाले शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज का समर्थन किया और यह उनका बड़ा फैसला था. आमरे ने खुलासा करते हुए बताया कि आईपीएल के लिए यूएई रवाना होने से पहले कोरोना समय में रहाणे ने मुंबई में लाल गेंद के साथ काफी मेहनत की थी. वह ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उस समय रोज दो दो घंटे के दो सेशन करते थे.